कालेज से लौटकर रूम में लगाई फांसी।
बिलासपुर के संदीपनी नर्सिंग कॉलेज की छात्रा की लाश हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। माना जा रहा है कि छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सुबह छात्रा कॉलेज गई थी। फिर दोपहर में रूम लौट आई। शाम को उसकी सहेलियों ने देखा कि उसकी लाश फ
.
पचपेड़ी क्षेत्र के लोहर्सी गांव की रहने वाली यामिनी कोसले (22) पेंड्री स्थित संदीपनी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह पेंड्री के एक निजी हॉस्टल में अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। मंगलवार को यामिनी सुबह अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज गई थी। क्लास अटेंड करने के बाद दोपहर में वह सहेलियों से पहले हॉस्टल लौट आई।

छात्रा के मोबाइल को जब्त कर पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है।
सहेलियों ने देखा कमरे में फंदे पर लटक रही थी छात्रा शाम लगभग 6:30 बजे जब अन्य छात्राएं हॉस्टल पहुंची तो उन्होंने यामिनी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। हैरान व घबराई छात्राओं ने इस घटना की जानकारी हॉस्टल संचालक को घटना को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा के परिजन को बुलाया और फिर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से भी घटनास्थल की जांच करवाई। बुधवार को शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
सुसाइड नोट नहीं मिला, कारण अज्ञात पुलिस का कहना है कि छात्रा के कमरे की तलाशी ली गई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट वगैरह नहीं मिला है। ऐसे में उसकी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मोबाइल पर आ रहे थे अनजान कॉल जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा के मोबाइल पर लगातार अनजान नंबरों से कॉल आ रहे थे। पुलिस इन कॉल्स के संबंध में छात्रा के परिजनों से पूछताछ कर रही है, हालांकि परिजनों ने अनजान नंबरों के बारे में कोई जानकारी होने से मना किया है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, पुलिस यामिनी के साथ रहने वाली सहेलियों से भी गहन पूछताछ कर रही है।
<
