Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Nurse stabbed to death in Raipur | रायपुर में अफेयर के शक में नर्स को काट-डाला: बॉयफ्रेंड बोला- दूसरे लड़के से बात करती थी, कमरे में खून से सनी मिली थी लाश – Chhattisgarh News
Breaking News

Nurse stabbed to death in Raipur | रायपुर में अफेयर के शक में नर्स को काट-डाला: बॉयफ्रेंड बोला- दूसरे लड़के से बात करती थी, कमरे में खून से सनी मिली थी लाश – Chhattisgarh News

By adminOctober 10, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 171760003992 1760028141
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर में एक नर्स को चाकू से काटकर मार डाला। नर्स की लाश कमरे में खून से सनी मिली है। युवती के सीने पर और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार

.

आरोपी बॉयफ्रेंड ने बताया कि युवती दूसरे लड़के से बात करती थी। इससे वह नाराज था, इसलिए उसने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतिका का नाम प्रियंका दास (23) है, जो निजी अस्पताल में नर्स थी। वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। टिकरापारा में किराए के कमरे में 3 सहेलियों के साथ रह रही थी। प्रियंका एक दिन पहले अस्पताल में ड्यूटी भी की थी। वह डे शिफ्ट में थी।

वहीं मर्डर को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, भाजपा का कुशासन बेनकाब ! नर्स प्रियंका दास की हत्या ने दिखा दिया कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था सिर्फ नाम की रह गई है।

अपराधी बेलगाम हैं, पुलिस लाचार, और सरकार खामोश। जनता खून में लथपथ हकीकत देख रही है और सत्ता सिर्फ बयानों में व्यस्त है। यह सिर्फ घटना नहीं, भाजपा के कुशासन की गवाही है। भाजपा का कुशासन बेनकाब हो गया है।

हत्या से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

निजी अस्पताल की नर्स प्रियंका दास की तस्वीर है।

निजी अस्पताल की नर्स प्रियंका दास की तस्वीर है।

प्रियंका दास की हत्या इसी बिल्डिंग में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है।

प्रियंका दास की हत्या इसी बिल्डिंग में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची है।

टिकरापारा पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।

टिकरापारा पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।

जानिए कैसे चला मर्डर का पता ?​​​​​​

दरअसल, गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद प्रियंका दास की सहेली रूम पहुंची। इस दौरान प्रियंका की सहेली ने कमरे के भीतर खून से सनी लाश देखी। युवती ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने टिकरापारा पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से सबूत जुटाए। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे में चाकू से वार करने की वजह से खून ही खून बिखरा मिला है।

medium text quote 5 1760000725

कमरे से किसी को निकलते नहीं देखा

पड़ोसियों का कहना है कि, उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते हुए नहीं देखा। न ही लड़ाई झगड़े की कोई तेज आवाज सुनी। इससे यह साफ है कि मर्डर करने के बाद हत्यारा दूसरों की नजर से बचते हुए मौके से फरार हो गया।

रायपुर में निजी अस्पताल की नर्स के घर फोरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची।

रायपुर में निजी अस्पताल की नर्स के घर फोरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची।

पुलिस को आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

ASP DR पोर्ते ने बताया कि सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास चाकू मिला है, जिसे जब्त किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गुढियारी से हिरासत में लिया गया। आरोपी दुर्गेश वर्मा ने पूछताछ में नर्स की हत्या करना कबूल किया है।

पुलिस ने नर्स हत्या मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने नर्स हत्या मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक ने बताया कि नर्स से उसकी दोस्ती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह दूसरे लड़के से बात कर रही थी। इससे वह नाराज था। वारदात के एक दिन पहले ही उसने चाकू खरीदा था। वह नर्स से मिलने पहुंचा। दूसरे से अफेयर की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान युवक ने नर्स के सीने पर चाकू घोंप दिया।

कांग्रेस बोली- भाजपा का कुशासन बेनकाब

वहीं मर्डर को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, भाजपा का कुशासन बेनकाब ! नर्स प्रियंका दास की हत्या ने दिखा दिया कि भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था सिर्फ नाम की रह गई है। अपराधी बेलगाम हैं, पुलिस लाचार, और सरकार खामोश।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, भाजपा का कुशासन बेनकाब !

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या, भाजपा का कुशासन बेनकाब !

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला

इससे कुछ दिन पहले, रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया था। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

मोहम्मद सद्दाम को आखिरी बार 28 सितंबर को जिंदा देखा गया था।

मोहम्मद सद्दाम को आखिरी बार 28 सितंबर को जिंदा देखा गया था।

जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम मोहम्मद सद्दाम (20) है, जो बिहार का रहने वाला था। रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। युवक की हत्या करने के बाद गर्लफ्रेंड ट्रेन से अपने घर बिलासपुर भाग गई थी, लेकिन बाद में सरेंडर कर कहा कि मैंने अपने बॉयफ्रेंड को मार दिया।

…………………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला: गले-पीठ पर 5 वार, मर्डर कर ट्रेन से भागी बिलासपुर, पुलिस से बोली-मैंने मार दिया

नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया है। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें: महापौर:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.