![]()
.
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा वर्कशॉप सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई थीं।
इस वर्कशॉप में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों रायगढ़, जांजगीर–चांपा, सक्ती और सारंगढ़ के जिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शामिल हुए। डॉ. नीता बाजपेई ने कहा कि एनएसएस एक परिवार है जिसमें हम मिलकर काम करते हैं। चाहे गांव की गली, नाली या तालाब की पचरी का निर्माण हो या स्वच्छता अभियान, एनएसएस के स्वयंसेवक स्वप्रेरणा से यह कार्य करते हैं। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से एनएसएस के कार्यक्रम और गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न जिलों से आए कार्यक्रम अधिकारियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटैरिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा की भावना जगाती है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थियों में सेवा का भाव नहीं होगा, देश आगे नहीं बढ़ सकता। नव पदस्थ कुलसचिव डॉ. तरुण धर दीवान ने एनएसएस के कार्यक्रमों को प्रेरणादायक बताया। प्रो. भूपेंद्र पटेल ने एनएसएस से जुड़े अधिकारियों और स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट व्यक्तित्व का धनी बताया। वर्कशॉप में वित्त अधिकारी एस.के. ठाकुर, नीरजा तिवारी सिंह, रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र कौर चौबे सहित अन्य उपस्थित थे।
सुरक्षित पारा सुरक्षित लइका मन पर भी चर्चा की गई कार्यशाला में यूनिसेफ के विशेष कार्यक्रम “सुरक्षित पारा सुरक्षित लईका मन” के संदर्भ में भी मार्गदर्शन दिया गया। आभार प्रदर्शन तमनार कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा ने किया। संचालन रायगढ़ जिला संगठक भोजराम पटेल द्वारा किया गया।
<
