Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Nitin Nabin becomes BJP’s National Working President | 45 साल के नबीन बने सबसे युवा BJP कार्यकारी अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ में दिलाई जीत, कांग्रेस बोली- फुल-टाइम अध्यक्ष बनते ही बगावत शुरू हो सकती है – Chhattisgarh News
Breaking News

Nitin Nabin becomes BJP’s National Working President | 45 साल के नबीन बने सबसे युवा BJP कार्यकारी अध्यक्ष: छत्तीसगढ़ में दिलाई जीत, कांग्रेस बोली- फुल-टाइम अध्यक्ष बनते ही बगावत शुरू हो सकती है – Chhattisgarh News

By adminDecember 15, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs301765727248 1765738443
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नितिन नबीन BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में डांस करते नितिन नबीन। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 201

.

नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था, तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने कहा कि मुझे यह मौका देने के लिए सेंट्रल लीडरशिप, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और सेंट्रल लीडरशिप में सभी को दिल से बधाई देता हूं। मेरे साथ प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। उनके दिए गए गाइडेंस और लीडरशिप को और आगे बढ़ाऊंगा।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सत्ता दिलाने में नितिन नबीन अहम रोल निभा चुके हैं। वह फिलहाल प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं हैं। नितिन नबीन की नियुक्ति को संगठन मजबूत करने और राज्यों में बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

वहीं कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नितिन नबीन को बधाई। ये भाजपा का अपना निर्णय है कि किसे अध्यक्ष बनाए, किसे कार्यकारी अध्यक्ष बनाए। हालांकि इससे यह साबित होता है कि जिस दिन फुल-टाइम प्रेसिडेंट बनाया जाएगा, पार्टी के तानाशाही रवैए के खिलाफ बगावत शुरू हो जाएगी।

image 81 1765719144

CM, डिप्टी CM और गृहमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नितिन नबीन का मार्गदर्शन संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उनकी नियुक्ति युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास का प्रतीक है। उनकी संगठनात्मक क्षमता कार्यकर्ताओं से गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नितिन नबीन की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार गौरवान्वित है। उनके मार्गदर्शन में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है।

वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा। उनके मार्गदर्शन में विधानसभा से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों तक पार्टी का प्रदर्शन एक ऐतिहासिक उपलब्धि रहा है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा-विधानसभा में दिला चुके जीत

नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री हैं। BJP के पुराने नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। नितिन बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार MLA चुने गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था।

वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। 2023 में उन्हें पहली बार छत्तीसगढ़ BJP का को-इंचार्ज बनाया गया था, जब ओम माथुर इंचार्ज थे। नितिन नबीन की हालिया कामयाबी छत्तीसगढ़ विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में BJP को जीत दिलाना रही है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं के साथ नितिन नबीन। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं के साथ नितिन नबीन। (फाइल फोटो)

बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी नबीन

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से भी गहरा नाता रहा है। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी है। छत्तीसगढ़ में उन्होंने संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका को अहम माना गया था।

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में उनके अनुभव का लाभ मिला है। नितिन नबीन की नियुक्ति को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1 1765713223

नितिन नबीन पांचवीं बार विधायक बने

नितिन नबीन भाजपा के अनुभवी और जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बांकीपुर सीट से जीत दर्ज कर पांचवीं बार विधानसभा में प्रवेश किया है।

नि​तिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं। पहले भी वे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भाजपा संगठन में नितिन नबीन की सक्रिय भूमिका लंबे समय से रही है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी दक्षता और चुनावी रणनीति की समझ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।

अगर नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो, सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे

फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे।

image 80 1765718718

………………………………

राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

साय-मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, लखनलाल आबकारी मंत्री बने:गजेंद्र शिक्षा, पर्यटन-संस्कृति राजेश, रोजगार खुशवंत संभालेंगे

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा हुआ।

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा हुआ।

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों में विभाग का बंटवारा कर दिया गया है। लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074965
Views Today : 45
Views Last 7 days : 2691
Views Last 30 days : 9111
Total views : 103053
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.