भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री और वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
.
भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नितिन नबीन की नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने और राज्यों में बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

नितिन नबीन कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए। (फाइल फोटो)
नितिन नबीन भाजपा के अनुभवी और जमीन से जुड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बांकीपुर सीट से जीत दर्ज कर पांचवीं बार विधानसभा में प्रवेश किया है। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में वे कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
भाजपा संगठन में नितिन नबीन की सक्रिय भूमिका लंबे समय से रही है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी दक्षता और चुनावी रणनीति की समझ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के साथ-साथ राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे।

छत्तीसगढ़ बीजेपी के नेताओं के साथ नितिन नबीन। (फाइल फोटो)
बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी नबीन
नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ से भी गहरा नाता रहा है। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी है। छत्तीसगढ़ में उन्होंने संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका को अहम माना गया था।
छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में उनके अनुभव का लाभ मिला है। नितिन नबीन की नियुक्ति को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

<
