Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Nitesh Kumar Memorial Lions Public School Hosts Unique Annual Function | एनकेएम लायंस स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अद्वितीय-यूनिक’: बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, सामूहिक नृत्य में दिखी राष्ट्रभाव और संस्कृति की झलक – Korba News
Breaking News

Nitesh Kumar Memorial Lions Public School Hosts Unique Annual Function | एनकेएम लायंस स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अद्वितीय-यूनिक’: बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, सामूहिक नृत्य में दिखी राष्ट्रभाव और संस्कृति की झलक – Korba News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
86ab13fe f03b 4281 ba72 42c4ae8b8701 1766758021429
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) में शुक्रवार शाम 5 बजे वार्षिकोत्सव ‘अद्वितीय-यूनिक’ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

.

जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पहुंच गए थे। उन्होंने विद्यालय और परिसर में विकसित ऑक्सीजोन/गार्डन का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बंजर जमीन पर इस तरह के विकास के लिए लायन राजकुमार अग्रवाल और लायन सदस्यों की सराहना की। उन्होंने सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लासेस देखकर भी प्रभावित हुए।

e2d49712 076e 477c a879 47e955f8d8df 1766758021430
7dca004e a0d0 4a97 990b 4ccecbb90dcb 1766758021429
4292193e 0d39 4c8b 8c1c a023e9a3ab62 1766758021429

एसपी ने बच्चों को शिक्षा और विकास के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बच्चों, अभिभावकों और दर्शक दीर्घा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और बौद्धिक विकास भी आवश्यक है। वार्षिकोत्सव बच्चों को अपनी प्रतिभा के विकास के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करता है।

उन्होंने बच्चों से ग्रामीण क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त विद्यालय का लाभ उठाने और अच्छे से पढ़-लिखकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करने का आग्रह किया।

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में देश के जाने-माने समाजसेवी और द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स एमडी 3233 के मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन पीएमजेएफ लायन मनीष शाह विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि शिक्षा का यह प्रकल्प हजारों ग्रामीण बच्चों का भविष्य संवारने के लिए एक आधार स्तंभ साबित हो रहा है। उन्होंने इस विद्यालय को लायनिज्म का एक अद्भुत उदाहरण बताया।

d42b9afa 80b6 4fa5 b402 659d62dd7e1d 1766758021430

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि लायन राजकुमार अग्रवाल ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। उन्होंने इस विशाल प्रांगण में बच्चों के विशाल समूह को स्वर्णिम भविष्य की ओर इशारा करते देखा।

प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन रिपुदमन पुसरी ने बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देखकर प्रभावित होने की बात कही और शिक्षा के लिए ऐसा बेहतर वातावरण प्रदान करने को महत्वपूर्ण बताया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075955
Views Today : 423
Views Last 7 days : 3229
Views Last 30 days : 11061
Total views : 105866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.