Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Newly married woman’s body found in septic tank | सेप्टिक टैंक में नवविवाहिता की लाश मिली: कवर्धा में 6 महीने पहले लव मैरिज, 4 माह से लापता थी; ससुर पर हत्या का शक – Chhattisgarh News
Breaking News

Newly married woman’s body found in septic tank | सेप्टिक टैंक में नवविवाहिता की लाश मिली: कवर्धा में 6 महीने पहले लव मैरिज, 4 माह से लापता थी; ससुर पर हत्या का शक – Chhattisgarh News

By adminDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 31765466659 1765471996
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कवर्धा में नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में नवविवाहिता की लाश घर के सेप्टिक टैंक में मिली है। तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। नवविवाहिता का नाम कामिनी निषाद है। उसने बांधाटोला गांव के रहने वाले भोजराज पटेल से 6 महीने पहले लव

.

शादी के 2 महीने बाद से ही वह लापता थी। ग्रामीणों ने ससुर जहर पटेल पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।

पहले ​देखिए ये 3 तस्वीरें…

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जो डिकंपोज होना शुरू हो गया था।

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जो डिकंपोज होना शुरू हो गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते नजर आई।

मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते नजर आई।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, कामिनी निषाद और भोजराज पटेल एक-दूसरे को पसंद करते थे। उन्होंने शादी करने का फैसला किया। जुलाई 2025 को दोनों ने शादी की। जिसके बाद कामिनी भोजराज के घर पर रहने लगी। लेकिन इस शादी से भोजराज के परिवार वाले नाराज थे।

शादी के 2 महीने बाद यानी सितंबर में कामिनी अचानक घर से गायब हो गई। पति अपने स्तर पर उसे तलाशते रहा। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उसने 7 नवंबर को थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

लाश लड़ी-गली अवस्था में थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

लाश लड़ी-गली अवस्था में थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

बदबू आने पर दी गई पुलिस को सूचना

गुरुवार को सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू आने लगी। जो कि दूर-दूर तक फैल गई। ऐसे में मौके पर परिवार के सदस्य और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सेप्टिक टैंक की जांच की गई।

जांच के दौरान सेप्टिक टैंक में लाश मिली। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था। शव की पहचान कामिनी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर पर हत्या का संदेह जताया है।

PM रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा- पुलिस

इस मामले में एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

normal text quote 3 1765471659

…………………………………

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

7 साल पहले बेटे को मारकर सेप्टिक टैंक में डाला:धमतरी की वारदात, सौतेले बेटे से झगड़ा था,मारकर सीमेंट पोल में बांधा,टैंक में छिपा दिया

बेटे की हत्या कर सौतेले पिता ने 7 साल तक छुपाया था शव।

बेटे की हत्या कर सौतेले पिता ने 7 साल तक छुपाया था शव।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बंद पड़े गोदाम के सेप्टिक टैंक से बरामद कंकाल मामले की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेप्टिक टैंक में मिला कंकाल आरोपी के सौतेले बेटे का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074890
Views Today : 81
Views Last 7 days : 4937
Views Last 30 days : 9388
Total views : 102974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.