Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » New Year celebrations in Bilaspur…police alert | बिलासपुर में न्यू-ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस अलर्ट: होटल-रेस्टोरेंट, बार और रिसॉर्ट में रात 12.30 बजे तक होंगे आयोजन;खुली जगहों पर 10.30 बजे तक छूट – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

New Year celebrations in Bilaspur…police alert | बिलासपुर में न्यू-ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस अलर्ट: होटल-रेस्टोरेंट, बार और रिसॉर्ट में रात 12.30 बजे तक होंगे आयोजन;खुली जगहों पर 10.30 बजे तक छूट – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 31, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 148 11767078771 1767155029
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर है। नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। गाइड लाइन के मुताबिक शहर के होटल-रेस्टोरेंट, बार और रिसॉर्ट में 12.30 बजे तक ही न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकेंगे। वहीं, खुली जगहों और सार्वजनिक स्थानों में रात 10.30 बजे के बाद

.

ऐसा करने पर आयोजकों के साथ ही डीजे संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में उपद्रवियों और हुड़दंग मचाने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएंगी। साथ ही चौक-चौराहों पर पुलिस की चेकिंग पाइंट भी बनाए जाएंगे।

शहर के होटल- रेस्टारेंट में इस बार न्यू ईयर पर कोई बड़ा आयोजन नहीं हो रहा है। न ही कोई सेलिब्रेटी बुलाए जा रहे हैं। कुछ होटलों में डीजे नाइट के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा, लोग रिसॉर्ट सहित सार्वजनिक स्थलों पर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में हैं।

न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस ने नई गाइडलाइन जारी की है। रात 10 बजे के बाद DJ रहेंगे बंद।

न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस ने नई गाइडलाइन जारी की है। रात 10 बजे के बाद DJ रहेंगे बंद।

31 दिसंबर को जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को जिले को अपराध और सड़क हादसों से मुक्त रखने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। पिछले 4-5 दिनों से विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है। इसके साथ ही जिले में 74 गश्ती प्वाइंट बनाए गए हैं।

हर चौक-चौराहे पर 8 से 10 जवानों की तैनाती रहेगी। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चालकों की सघन जांच की जाएगी। पुलिस को जांच के लिए आवश्यक मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस की टीम देर शाम से ही अलर्ट मोड पर रहेगी।

चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे 800 से अधिक जवान

एसएसपी के अनुसार 31 फर्स्ट की रात 800 से अधिक पुलिस जवानों को ड्यूटी पर लगाई जाएगी। पेट्रोलिंग के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की गई है। शहर के चौक-चौराहों के साथ ही होटल, रेस्टारेंट व आयोजन स्थल के आसपास पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।

वहीं, धार्मिक स्थलों, पिकनिक स्पॉट, सार्वजनिक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, बार, रिसॉर्ट और फार्म हाउस पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर 31 दिसंबर की सुबह से ही पुलिस की टीम आउटर क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखेगी। इसके लिए पॉइंट ड्यूटी और सेक्टर ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

2d7qgl1767081526 1767155106

सड़क पर केक कटिंग-स्टंटबाजी, ड्रोन से होगी निगरानी

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि न्यू ईयर पर खलल डालने वालों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। नेशनल हाईवे के साथ ही सड़कों पर केक कटिंग, स्टंटबाजों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। 31 फर्स्ट की रात अलग-अलग जगहों पर चेकिंग पाइंट बनाए जाएंगे।

इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के साथ ही संदेहियों की सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि जिले में कोई हादसा या फिर आपराधिक घटनाएं न हो।

आयोजकों को टाइम का ध्यान रखने दी चेतावनी

नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने साफ कर दिया है कि बार, होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट में नाच-गाना व पार्टियां केवल रात 12.30 तक ही होगी। इसके बाद पुलिस खुद ही कार्यक्रम बंद कराएगी।

निर्देशों का उल्लंघन करने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि खुले स्थानों में रात 10.30 बजे के बाद डीजे या तेज आवाज में गाने नहीं बज सकेंगे। इसके लिए डीजे संचालकों को विशेष चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर में ड्रोन से क्राइम पर नजर रखेगी पुलिस।

बिलासपुर में ड्रोन से क्राइम पर नजर रखेगी पुलिस।

पिकनिक स्पॉट व धार्मिक स्थलों पर भी रहेगा पहरा

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है। धार्मिक स्थलों के आसपास निगरानी बढ़ाई जाएगी और सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नए साल के दौरान विभिन्न अपराधों और अव्यवस्थाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंग या शांति भंग करने पर बीएनएस की धारा 189 के तहत कार्रवाई होगी। लापरवाही से वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत वाहन जब्ती की जाएगी। नशे में वाहन चलाने पर धारा 185 के तहत जेल और जुर्माने का प्रावधान रहेगा।

image 2025 12 30t1057574981767072489 1767155195



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076623
Views Today : 550
Views Last 7 days : 3960
Views Last 30 days : 11765
Total views : 106765
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.