Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NCC कैंप में 452 कैडेट्स को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण:कोरबा में आग से बचाव और काबू पाने के तरीके सिखाए गए
Breaking News

NCC कैंप में 452 कैडेट्स को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण:कोरबा में आग से बचाव और काबू पाने के तरीके सिखाए गए

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e664d46f fa19 4ede bcea dc836fbcfcad 1779250924093
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e664d46f fa19 4ede bcea dc836fbcfcad 1779250924093
कोरबा के बुधवारी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदि में बुधवार को एनसीसी कैंप के दौरान फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आए 452 महिला और पुरुष कैडेट्स के साथ 12 अधिकारियों और अनुदेशकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को आग लगने की स्थिति में सही तरीके से बचाव करना सिखाना था। विशेषज्ञों ने बताया कि छोटी लापरवाही भी बड़ी आग का कारण बन सकती है। इसलिए समय पर सही कदम उठाना बहुत जरूरी है। लाइव डेमो से समझाया आग बुझाने का तरीका प्रशिक्षण के दौरान लिक्विड, फॉग मशीन और पानी की मदद से आग बुझाने का लाइव डेमो दिया गया। कैडेट्स को बताया गया कि अलग-अलग तरह की आग में अलग उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे समय में यह प्रशिक्षण काफी जरूरी है। इससे कैडेट्स अपनी सुरक्षा के साथ दूसरे लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे। फायर सेफ्टी उपकरण रखने की सलाह विशेषज्ञों ने कहा कि घर, स्कूल, दफ्तर और सार्वजनिक जगहों पर फायर एक्सटिंग्विशर, सैंड बकेट और स्मोक अलार्म जैसे उपकरण जरूर होने चाहिए। साथ ही लोगों को इनके सही इस्तेमाल की जानकारी भी होनी चाहिए।करीब तीन घंटे तक चले इस प्रशिक्षण में कैडेट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने खुद आग बुझाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर प्रैक्टिकल अनुभव भी लिया। घबराने के बजाय समझदारी जरूरी अनुदेशकों ने बताया कि आग लगने पर घबराने की बजाय समझदारी से काम लेना चाहिए। बिजली, गैस और तेल से लगी आग को बुझाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं। कैंप अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन के साथ आपदा प्रबंधन के लिए भी तैयार करना है। फायर सेफ्टी की जानकारी हर नागरिक के लिए जरूरी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

GPM में पेट्रोल-डीजल बिक्री की मात्रा तय:कलेक्टर ने वाहनों की क्षमता के आधार पर जारी किए निर्देश, जन शिकायतों की भी समीक्षा की

May 20, 2026

भूमि अधिग्रहण मुआवजा न मिलने पर चक्काजाम की तैयारी:2005-06 में अधिग्रहित भूमि का 20 साल बाद भी नहीं मिला भुगतान

May 20, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में कई समस्याओं की शिकायतें:बिलासपुर में किसानों ने अतिक्रमण, दिव्यांग ने जन्म प्रमाण पत्र न बनने की बात कही

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071232
Views Today : 168
Views Last 7 days : 1859
Views Last 30 days : 4245
Total views : 93161
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.