![]()
बिलासपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में लोगों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं कलेक्टर संजय अग्रवाल के सामने रखीं। कलेक्टर ने कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत उड़ेला के 25 किसानों ने सामूहिक आवेदन देकर शिकायत की कि गांव के जनक राम कौशिक और जगत कौशिक ने आम निस्तारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्राम चकरभाठा की रहने वाली प्रभा मानिकपुरी ने अपने दिव्यांग बेटे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि अस्पताल और संबंधित विभाग में जरूरी जानकारी दर्ज नहीं होने के कारण प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। पंचायत के निर्माण कार्यों का भुगतान लंबित ग्राम पंचायत कपसियाखुर्द की पूर्व सरपंच कमल बाई राजपूत ने पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों के लंबित भुगतान की समस्या उठाई। उन्होंने जल्द भुगतान कराने की मांग की। भूमि रिकॉर्ड सुधारने की मांग विजयपुर निवासी बहोरिक पाल ने राजस्व रिकॉर्ड में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिग्रहित जमीन के रिकॉर्ड से उनका नाम हटाकर सिंचाई विभाग का नाम दर्ज किया जाए। वृद्ध महिला ने चोरी की शिकायत की जनदर्शन में पहुंचीं वृद्ध महिला ढयाना बाई ने बताया कि वह निराश्रित पेंशन के सहारे जीवन चला रही हैं। कुछ दिन पहले उनके घर में चोरी हो गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दिव्यांग युवक ने मांगी ट्राइसाइकिल और आर्थिक मदद शहर के दिव्यांग मुकेश सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से ट्राइसाइकिल देने और रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत ग्राम पंचायत ओखर की सरपंच ललिता लक्ष्मीप्रसाद यादव ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले में जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी सुनी समस्याएं जनदर्शन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और एडीएम शिवकुमार बनर्जी ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।
<
