Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Naxalites declared a ceasefire for 6 months. | नक्सलियों ने 6 महीने तक किया युद्ध-विराम का ऐलान: तेलंगाना स्टेट कमेटी बोली- पिछले 6 महीने सरकार ने साथ दिया, केंद्र-सरकार शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ रही – Chhattisgarh News
Breaking News

Naxalites declared a ceasefire for 6 months. | नक्सलियों ने 6 महीने तक किया युद्ध-विराम का ऐलान: तेलंगाना स्टेट कमेटी बोली- पिछले 6 महीने सरकार ने साथ दिया, केंद्र-सरकार शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ रही – Chhattisgarh News

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 04 09 at 74621 pm1746767440 1762225549
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छ्त्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में स्टेट कमेटी मेंबर और नक्सली लीडर्स ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें उन्होंने अगले 6 महीने तक तेलंगाना में युद्ध विराम करने की बात कही है।

.

तेलगु भाषा में जारी किए गए इस प्रेस नोट में लिखा है कि पिछले 6 महीने तक राज्य में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सरकार ने साथ दिया है। लेकिन केंद्र सरकार माहौल बिगाड़ रही है।

दरअसल, नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी किया है। जगह का कहना है कि, अप्रैल, मई और जून 2025 के महीने में तेलंगाना के सभी दल,

सामाजिक समूहों और जन संगठनों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया था। तेलंगाना राज्य सरकार ने भी जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

1003243457 1762224540

‘शांतिपूर्ण माहौल बना रहे इसलिए युद्ध विराम’

प्रेस नोट में आगे लिखा है कि पिछले मई के महीने में हमने युद्धविराम का ऐलान किया था। इन 6 महीनों में हमने योजनाबद्ध तरीकों को लागू किया। साथ ही यह सुनिश्चित किया कि शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। इसलिए अब जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप आने वाले 6 महीनों के लिए युद्ध विराम की घोषणा कर रहे हैं।

नक्सल संगठन की ओर से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। जगन का कहना है कि तेलंगाना सरकार से भी अपील है कि वे भी पहले की तरह कार्य करती रहे। नक्सलियों ने कहा कि, केंद्र सरकार तेलंगाना के शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ा दबाव

छत्तीसगढ़ में लगातार चल रहे एनकाउंटर के चलते नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। वहीं महीने भर के अंदर करीब 283 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इनमें CCM से लेकर DKSZCM, DVCM, ACM जैसे कैडर्स के नक्सली शामिल हैं। यहां फोर्स का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

6 महीने पहले भी की थी घोषणा

6 महीने पहले भी नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी कर युद्ध विराम की बात कही थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि राज्य के कई बुद्धिजीवी वर्ग और मशहूर हस्तियां इसी मुद्दे पर अभियान चला रहे हैं।

वार्ता प्रक्रिया को राज्य और देश में लोकतांत्रिक माहौल लाने के प्रयास के रूप में समझा जाना चाहिए। इन प्रयासों को सकारात्मक प्रभाव देने के लिए 6 महीने तक युद्धविराम की घोषणा कर रहे हैं।

ये प्रेस नोट 6 महीने पहले का है।

ये प्रेस नोट 6 महीने पहले का है।

………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

नक्सली लीडर ने 6 महीने तक युद्धविराम की घोषणा की:तेलंगाना के CM, पूर्व CM के शांति वार्ता पहल पर कहा- ये गर्व की बात

6 महीने पहले भी की थी युद्धविराम की घोषणा।

6 महीने पहले भी की थी युद्धविराम की घोषणा।

छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य में नक्सलियों ने 6 महीने तक युद्धविराम की घोषणा कर दी है। तेलुगु कैडर के नक्सली और नक्सल संगठन के प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी कर युद्धविराम का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तांदुला बांध का जलस्तर घटा, पानी के समुचित उपयोग की है जरूरत

May 7, 2026

सेजेस अरमरीकला में प्रवेश, आवेदन 9 तक

May 7, 2026

रेलवे पटरी पर लेट गए प्रेमी व प्रेमिका, हाथ और धड़ अलग

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069716
Views Today : 19
Views Last 7 days : 572
Views Last 30 days : 3697
Total views : 90760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.