Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Naxalite who escaped from jail 34 years ago surrendered | 34 साल पहले जेल से फरार नक्सली ने डाले हथियार: 40 साल तक नक्सल संगठन में था सक्रिय, 30 से ज्यादा जवानों की हत्या की, हथियार लुटे – Jagdalpur News
Breaking News

Naxalite who escaped from jail 34 years ago surrendered | 34 साल पहले जेल से फरार नक्सली ने डाले हथियार: 40 साल तक नक्सल संगठन में था सक्रिय, 30 से ज्यादा जवानों की हत्या की, हथियार लुटे – Jagdalpur News

By adminOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1003025221 1759894577
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1003025221 1759894577

बस्तर में सक्रिय रहे नक्सली ने तेलंगाना में सरेंडर किया है।

छत्तीसगढ़ में लगभग 43 साल तक सक्रिय रहे नक्सली ने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। साल 1991 में जगदलपुर जेल ब्रेक का फरार आरोपी भी है। वर्तमान में यह DVCM कैडर का नक्सली है। बस्तर और तेलंगाना दोनों राज्यों में सक्रिय था। इसपर लगभग 10 लाख र

.

नक्सली मंदा रूबेन उर्फ कन्नना उर्फ मंगना उर्फ सुरेश (67) मूल रूप से तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले के हसनपर्थी मंडल के बंगापाडु गांव का रहने वाला है।1979 में उसने वारंगल से इंजीनियरिंग की। इसी बीच छात्रावास में रहने के दौरान वह रैडिकल स्टूडेंट्स यूनियन के संपर्क में आया। वहीं नक्सली संगठन के पूर्व महासचिव रहे नंबाला केशव राव के निर्देश पर 1981 में वह अंडरग्राउंड हो गया।

इसके बाद 1986 तक उसने राष्ट्रीय उद्यान दलम में दलम सदस्य के रूप में काम किया और लंकापापिरेड्डी दलम का कमांडर बना। कोंटा में 6 लोगों की हत्या की1987 से 1991 तक उसने दक्षिण बस्तर के कोंटा दलम सदस्य रहते हुए 6 लोगों की हत्या की। 1988 में वह गोलापल्ली-मरईगुड़ा हमले में भी शामिल रहा, जिसमें 20 CRPF जवान शहीद हो गए थे।

इस घटना के बाद नक्सली जवानों के हथियार लूट लिए थे। ये येतिगडू हमले में भी शामिल था। 8 पुलिस जवानों की हत्या किए और हथियार लुटे थे। 1987 में इसे एरिया कमेटी का सदस्य बनाया गया था। 1990 में रमन्ना के साथ तारलागुड़ा थाने पर हमले की वारदात में भी था। वहीं जिसके बाद इसे किसी ठिकाने से छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

1991 में जेल से भागा था

गिरफ्तारी के बाद इसे जगदलपुर की जेल में रखा गया था। यहां कुछ दिन रहने के बाद यहीं अपने अन्य 3 साथियों के साथ इसने जेल से भागने की योजना बनाई थी। जिसके बाद 1991 में चादर की रस्सी बनाया और इसी के माध्यम से दीवार फांद कर भाग गया था। तब से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

ये पिछले कई सालों से किसी बीमारी से भी जूझ रहा है। कुछ साल से संगठन को छोड़कर अपने गांव में रह रहा था। वहीं से नक्सल संगठन के काम कर रहा था। लेकिन, पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते और एनकाउंटर के डर से इसने तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। सरेंडर कर लिया।

बड़े लीडरों के साथ किया है काम

ये नंबाला केशव राव, रमन्ना जैसे बड़े नक्सलियों के साथ काम किया था। ये दोनों फ्रंट लाइन के लीडर थे। हालांकि, ये दोनों नक्सली मारे गए हैं। ऐसे में सरेंडर करने वाला नक्सली नक्सल संगठन से जुड़े कई राज पुलिस के सामने खोल सकता है। जिससे नक्सल मोर्चे पर पुलिस को फायदा होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072846
Views Today : 39
Views Last 7 days : 1373
Views Last 30 days : 5729
Total views : 96373
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.