Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Names of 65,566 voters were deleted in Sarangarh Bilaigarh. | सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 65,566 मतदाताओं के नाम कटे: प्रारंभिक सूची जारी, अब 5.32 लाख मतदाता; 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति दर्ज कराएं – sarangarh News
Breaking News

Names of 65,566 voters were deleted in Sarangarh Bilaigarh. | सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 65,566 मतदाताओं के नाम कटे: प्रारंभिक सूची जारी, अब 5.32 लाख मतदाता; 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति दर्ज कराएं – sarangarh News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ef58edd4 01be 49a3 8f38 9f0737affc6a 1766506163756
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मतदाताओं की प्रारंभिक सूची प्रकाशित कर दी गई है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद जिले में कुल 5,32,235 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इस प्रक्रिया में 65,566 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। मतदाता सूची पर दावा-आप

.

भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू और एसडीएम वर्षा बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

536c1cf4 ccc8 4d36 84f2 8fce3394eb06 1766506163762

दो विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ और बिलाईगढ़

डॉ. संजय कन्नौजे ने बताया कि, एसआईआर कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई। जिले में दो विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ और बिलाईगढ़ आते हैं। सारंगढ़ विधानसभा में 2,52,452 मतदाता (1,26,469 पुरुष, 1,25,983 महिला) और बिलाईगढ़ विधानसभा में 2,79,783 मतदाता (1,42,127 पुरुष, 1,37,653 महिला, 3 अन्य) हैं।

एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुल 65,566 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें 18,018 मतदाताओं की मौत हो चुकी थी, 10,928 अनुपस्थित पाए गए, 29,694 स्थायी रूप से पलायन कर चुके थे, और 6,713 दोहरी प्रविष्टियां थीं। अन्य कारणों से 213 नाम हटाए गए।

मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित और डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई हैं। नागरिक 22 जनवरी तक अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

aa834c61 e6de 4531 82b3 5f822394dfc8 1766506163756

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि, जो युवा वोटर 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फॉर्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

सभी योग्य युवा वोटरों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए पूरे राज्य में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। दावा और आपत्ति अवधि 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नाम कटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075291
Views Today : 47
Views Last 7 days : 2233
Views Last 30 days : 9892
Total views : 104314
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.