Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mukhtar, Akbar, Janab, Jalil – throw stones at the policeman! | बिरनपुर हिंसा…2 साल बाद आज से ट्रायल: CBI चार्जशीट में पुलिस पर पत्थरबाजी का जिक्र, MLA ईश्वर समेत 23 गवाहों के होंगे बयान – Chhattisgarh News
Breaking News

Mukhtar, Akbar, Janab, Jalil – throw stones at the policeman! | बिरनपुर हिंसा…2 साल बाद आज से ट्रायल: CBI चार्जशीट में पुलिस पर पत्थरबाजी का जिक्र, MLA ईश्वर समेत 23 गवाहों के होंगे बयान – Chhattisgarh News

By adminOctober 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 581759284496 1759853054
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बेमेतरा के बिरनपुर गांव के पास रोड पर स्थित झोपड़ीनुमा मकान में आगजनी की घटना के बाद जोरदार धमाका हुआ था।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चर्चित बिरनपुर हिंसा मामले में करीब 2 साल बाद आज से ट्रायल की शुरुआत होने जा रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट दायर होने के बाद अब 8, 9 और 10 अक्टूबर को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए जाएं

.

इस केस में मृतक भुनेश्वर साहू के पिता और भाजपा विधायक ईश्वर साहू समेत कुल 23 गवाहों को पेश किया जाएगा। CBI ने नवंबर 2024 को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में चालान पेश किया था। चार्जशीट में किसी भी राजनीतिक पार्टी या राजनीतिक व्यक्ति के नाम का जिक्र नहीं है।

बिरनपुर मामले में CBI की चार्जशीट में किसी भी राजनीतिक पार्टी या राजनीतिक व्यक्ति के नाम का जिक्र नहीं है।

बिरनपुर मामले में CBI की चार्जशीट में किसी भी राजनीतिक पार्टी या राजनीतिक व्यक्ति के नाम का जिक्र नहीं है।

भुनेश्वर साहू पर हमला, पुलिस पर पत्थरबाजी

बिरनपुर गांव में हुई भुनेश्वर साहू की हत्या और साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में CBI की जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने न सिर्फ भुनेश्वर साहू पर जानलेवा हमला किया, बल्कि घटना को रोकने पहुंचे पुलिस अफसर पर भी पत्थरबाजी की।

CBI की चार्जशीट के अनुसार थाना साजा के सब-इंस्पेक्टर बिनुराम ठाकुर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भीड़ से भुनेश्वर साहू को छुड़ाने की कोशिश की। तभी भीड़ में से आवाज आई- “मुख्तार, अकबर, जनाब, जलील-पुलिसवाले को पत्थर मारो”, और किसी ने उनके सिर पर पत्थर फेंका, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी अब्बास मोहम्मद समेत कई लोगों ने पत्थर, ईंट और चाकू से हमला किया। भीड़ ने भुनेश्वर साहू को पकड़कर मस्जिद के पास वाली गली में ले जाकर बेरहमी से पीटा और पत्थर-ईंट से वार करने के बाद वहीं छोड़ दिया।

इसके बाद उनके पिता ईश्वर साहू और मां सती बाई साहू ने भुनेश्वर को गंभीर हालत में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर साजा पहुंचाया, जहां डॉक्टर अविनाश मरकंडे ने भुनेश्वर को मृत घोषित किया।

1 18 1759307270

CBI की चार्जशीट में इन बातों का भी जिक्र

CBI की चार्जशीट के अनुसार, 8 अप्रैल 2023 को ग्राम बीरनपुर (थाना साजा) में बच्चों के बीच साइकिल टकराने के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था। स्कूल से लौटते समय चंचल साहू और सलीम खान के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट और बोतल फेंकने की घटना में कुलेश्वर साहू घायल हो गया।

बढ़ते विवाद के बीच दोपहर में गांव में पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने ईंट-पत्थर और हथियारों से हमला कर दिया। अफरा-तफरी में कई लोग घायल हुए। हमले के दौरान भुनेश्वर साहू को पकड़कर मस्जिद की ओर घसीटा गया। बेरहमी से पिटाई कर दी गई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में CBI ने 6 और नाम जोड़े। अब इस केस में कुल 18 आरोपी हैं। नए शामिल किए गए आरोपियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप है।

10 अप्रैल 2023 को पुलिस को इसी जगह मिले थे रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद के शव।

10 अप्रैल 2023 को पुलिस को इसी जगह मिले थे रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद के शव।

धारा 144 लगी, 2 दिन बाद पिता-पुत्र की लाश मिली

हिंसक घटना के बाद बिरनपुर में धारा 144 लगा दी गई। भुनेश्वर साहू की मौत के 2 दिन बाद बिरनपुर गांव में शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली। इस घटना के बाद दोबारा हिंसा बढ़ी थी।

जबकि गांव के बाहर कोरवाय खार में रहीम उम्मद मोहम्मद और उसके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने जांच में आरोपियों की संख्या बढ़ने का दावा भी किया था।

image 2025 09 30t220727191 1759250188

पार्टी का या किसी भी राजनीतिक व्यक्ति का जिक्र नहीं

इस केस में बचाव पक्ष के वकील एस के फरहान ने बताया कि बिरनपुर मामले में पुलिस और CBI ने जांच में यही पाया है कि बच्चों के बीच झगड़े के बाद गांव में इस तरह का बलवा हुआ। CBI की चार्जशीट में किसी भी राजनीतिक पार्टी या राजनीतिक व्यक्ति के नाम का जिक्र नहीं है।

copy of small quote dainik bhaskar 1759282977

…………………………………………………..

बिरनपुर हिंसा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बिरनपुर हिंसा…एक पक्ष की CBI जांच,दूसरे की अनदेखी:मृतक रहीम की बेवा बोली- पति-बेटे को मार डाला, कातिल कब मिलेंगे; हमारी सुनने वाला कोई नहीं

comp 6 11714498334 1759284958

‘बिरनपुर हिंसा में हिंदू भाई भुनेश्वर के अलावा मेरे पति रहीम और बेटे ईदुल मोहम्मद की भी हत्या हुई थी, लेकिन उसकी कोई जांच पड़ताल नहीं हुई। भुनेश्वर की हत्या की जांच तो CBI कर रही है, लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। कोई ये नहीं बताता कि उनके कातिल कब मिलेंगे’ पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072845
Views Today : 38
Views Last 7 days : 1372
Views Last 30 days : 5728
Total views : 96372
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.