Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MP Brijmohan Singh surrounded the government over the increase in land guidelines. | जमीन गाइडलाइन पर बोले बृजमोहन- सरकार असमंजस की स्थिति में: कहा- सरकार बिना अध्ययन, बिना जनसुनवाई के फैसले ले रही; समिति बनाने रखी मांग – Chhattisgarh News
Breaking News

MP Brijmohan Singh surrounded the government over the increase in land guidelines. | जमीन गाइडलाइन पर बोले बृजमोहन- सरकार असमंजस की स्थिति में: कहा- सरकार बिना अध्ययन, बिना जनसुनवाई के फैसले ले रही; समिति बनाने रखी मांग – Chhattisgarh News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 111 2 1764902832
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में जमीन गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस फैसले को लेकर पूरी तरह से असमंजस की स्थिति में है।

.

बृजमोहन ने आरोप लगाया कि सरकार बिना अध्ययन, बिना जनसुनवाई और बिना पारदर्शिता के फैसले ले रही है, जिसका सीधा असर आम जनता, किसानों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। बता दें कि सांसद ने इससे पहले भी पुनर्विचार करने की मांग पर CM साय को पत्र लिखा था।

फूलों की माला पहनते सांसद बृजमोहन अग्रवाल (फाइल फोटो)

फूलों की माला पहनते सांसद बृजमोहन अग्रवाल (फाइल फोटो)

बयान देने से पहले लिख चुके सीएम को पत्र

सांसद बृजमोहन अग्रवाल इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर गाइडलाइन बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करने की मांग कर चुके हैं। अब उन्होंने कहा है कि सरकार के निर्णयों में स्थिरता नहीं दिख रही।

सांसद ने कहा कि प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त पहले ही मंद है। किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में गाइडलाइन में बढ़ोतरी से स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क बढ़ जाएगा, जिससे जमीन लेना और मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने मांग रखी कि सरकार एक उच्च-स्तरीय समिति गठित करे, जिसमें राजस्व विभाग के विशेषज्ञ, रियल एस्टेट प्रतिनिधि और किसान संगठन शामिल हों, ताकि दरें व्यावहारिक और जनहित में तय की जा सकें।

जमीन गाइडलाइन को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को पत्र लिखा था। (फाइल फोटो)

जमीन गाइडलाइन को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम साय को पत्र लिखा था। (फाइल फोटो)

अब पढ़े सांसद ने सीएम को भेजे पत्र में क्या लिखा था

बृजमोहन अग्रवाल ने CM साय को भेजे पत्र में लिखा था कि प्रदेश में बिना किसी जन-परामर्श, बिना किसी वास्तविक मूल्यांकन और बिना सामाजिक-आर्थिक प्रभावों की समीक्षा के कलेक्टर गाइड लाइन दरों में अनियोजित वृद्धि कर दी गई है। इससे पूरे प्रदेश में अनेक वर्गों में असंतोष उफान पर है।

किसान, छोटे व्यवसायी, कुटीर-उद्यमी, मध्यम वर्ग, छोटे रियल एस्टेट क्षेत्र और निवेशक – सभी इस निर्णय के खिलाफ है व्यापक विरोध को देखते हुए यह निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। सांसद अग्रवाल ने स्पष्ट लिखा था कि यह वृद्धि ‘‘इज ऑफ लिविंग” और ‘‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस” दोनों के विपरीत है और प्रदेश की आर्थिक रीढ़ पर सीधी चोट है।

कई जिले में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

कई जिले में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

PCC चीफ दीपक बैज।

PCC चीफ दीपक बैज।

राजनैतिक दल भी विरोध में

छत्तीसगढ़ सरकार के जमीन की रजिस्ट्री दर में बढ़ोत्तरी करने के बाद राजनैतिक दल भी विरोध में है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला भी जलाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार (3 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर सरकार को निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

image 12 1764902391

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में जमीन 5-9 गुना महंगी…विरोध में उतरे बृजमोहन: BJP सांसद बोले-99% आबादी पर आर्थिक बोझ, सरकार वापस ले फैसला, कांग्रेस ने गाइडलाइंस को साजिश बताया

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर निर्णय को स्थगित करने की मांग की है।

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर निर्णय को स्थगित करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर गाइडलाइंस के बाद जमीनों की कीमतें 5-9 गुना तक बढ़ गई हैं। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर निर्णय को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि जमीन खरीद-फरोख्त ठप हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074029
Views Today : 2013
Views Last 7 days : 3586
Views Last 30 days : 8251
Total views : 100050
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.