Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mother trampled to death by elephant in Manendragarh | मनेंद्रगढ़ में हाथी ने मां को रौंदा, मौत: 2 बच्चों को दूर फेंककर बचाई जान, लेकिन खुद नहीं बच सकी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Mother trampled to death by elephant in Manendragarh | मनेंद्रगढ़ में हाथी ने मां को रौंदा, मौत: 2 बच्चों को दूर फेंककर बचाई जान, लेकिन खुद नहीं बच सकी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 16 1 1759900780
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हाथी ने घर तोड़ा। महिला को भी रौंदा।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक मां ने हाथी के हमले से अपनी 2 बेटियों को तो बचा लिया लेकिन उसकी खुद की जान चली गई। ढाब इलाके में इतवरिया बाई का कच्चा मकान है। जहां 6 अक्टूबर की रात सभी सो रहे थे, तभी जंगली हाथी ने उनके घर पर हमला कर दिया।

.

घटना जनकपुर पार्क परिक्षेत्र की है। हाथी घर को पूरी तरह से तोड़ने के बाद अंदर घुसने ही वाला था कि मां अपने दोनों बच्चों को लेकर बाहर भागी, तभी हाथी ने हमला किया, जिससे वह गिर गई लेकिन उसने बच्चों को दूर फेंक दिया। जिसके बाद हाथी ने महिला को कुचल दिया।

घर पूरी तरह से टूट गया।

घर पूरी तरह से टूट गया।

ये है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान इतवरिया के रूप में हुई है। वह अपनी चार साल की बेटी जानकी और दो साल की बेटी रामकली के साथ घर में सो रही थी। रात में अचानक एक जंगली हाथी ने घर पर हमला कर दिया।

हाथी के घर में घुसने पर इतवरिया ने तुरंत बच्चों को गोद में उठाया और उन्हें बचाने की कोशिश की। वह घर से बाहर भागी, लेकिन हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान महिला ने अपनी दोनों बच्चियों को दूर फेंककर उनकी जान बचा ली, लेकिन खुद को नहीं बचा सकी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने हाथी के मूवमेंट की जानकारी नहीं दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने हाथी के मूवमेंट की जानकारी नहीं दी।

बड़ी बेटी का पैर फ्रैक्चर

दोनों बच्चियों को जनकपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ी बेटी जानकी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घटना के समय महिला का पति हरिसिंह और उसका बड़ा बेटा घर पर नहीं थे।

यह घटना मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और मिसाल है, जो क्षेत्र में लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा हाथी के मूवमेंट को लेकर गांववासियों को कोई जानकारी नहीं दी जाती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072846
Views Today : 39
Views Last 7 days : 1373
Views Last 30 days : 5729
Total views : 96373
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.