Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mother-in-law dies after father-in-law in petrol bomb attack in Koriya | पेट्रोल बम से हमला,ससुर के बाद सास की मौत: कोरिया में दामाद ने ससुराल में फेंका था बम, आरोपी की तलाश में UP पहुंची पुलिस – koriya News
Breaking News

Mother-in-law dies after father-in-law in petrol bomb attack in Koriya | पेट्रोल बम से हमला,ससुर के बाद सास की मौत: कोरिया में दामाद ने ससुराल में फेंका था बम, आरोपी की तलाश में UP पहुंची पुलिस – koriya News

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 15 at 1041212283e540 1760680772
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दामाद द्वारा ससुराल में पेट्रोल बम फेंके जाने से गंभीर रूप से घायल सास की भी रायपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई। हादसे में ससुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। आरोपी दामाद की तलाश में पुलिस उत्तरप्रदेश भी पहुंची, लेकिन वह न

.

जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात साल्ही गांव में राय राम (60) एवं उसकी पत्नी पार्वती घर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे। हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर पेट्रोल छिड़क दिया और बाहर निकलकर घर में पेट्रोल बम फेंक दिया। पेट्रोल पंप के धमाके से पूरा घर जल गया।

वारदात वाली जगह, इस घर के अंदर फेंका गया था बम।

वारदात वाली जगह, इस घर के अंदर फेंका गया था बम।

बम के धमाके के बाद घर के ऊपर बिछी सीमेंट का शेड उड़ गया।

बम के धमाके के बाद घर के ऊपर बिछी सीमेंट का शेड उड़ गया।

ससुर के बाद सास की भी मौत घटना में गंभीर रूप से घायल राय राम की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी पार्वती गंभीर रूप से झुलस गई थी। घायल पार्वती को बैकुंठपुर जिला अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

गुरुवार को परिजन उसे लेकर रायपुर जा रहे थे। रास्ते में पाली के पास महिला की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर वापस कोरिया पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

पेट्रोल बम के विस्फोट से फैली आग के कारण घर में रखा सामान भी जल गया।

पेट्रोल बम के विस्फोट से फैली आग के कारण घर में रखा सामान भी जल गया।

दामाद फरार, तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद फरार दामाद सुरेश ठाकुर की पुलिस तलाश कर रही है। सुरेश ठाकुर कानपुर, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। कोरिया एसपी रवि कुर्रे ने बताया कि मामले में सुरेश ठाकुर मुख्य संदेही है। पुलिस उसकी तलाश में यूपी स्थित घर तक पहुंची थी, वहां वह नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस उसका लोकेशन ट्रेस कर रही है।

पत्नी से विवाद, चार माह पहले चलाई थी गोली यूपी का सुरेश ठाकुर पहले खड़गवां में रहकर ट्रक चलता था। उसका प्रेम संबंध राय राम की बेटी जीनी से हो गया था। 10 वर्ष पहले दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर सुरेश ठाकुर से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। वे खड़गवां में रह रहे थे।

बाद में वे यूपी चले गए, जहां सुरेश ठाकुर की एक और पत्नी थी। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ तो करीब छह माह पहले जीनी अपने बच्चों के साथ वापस मायके लौट आई। वह अपने साथ ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी, जिससे सुरेश ठाकुर नाराज था।

चार माह पहले भी सुरेश ठाकुर ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया था। उसका साले राघव से विवाद हुआ तो उसने छर्रे वाली बंदूक से राघव पर गोली चला दी थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस उसे नहीं खोज पाई। बताया गया है कि जीनी परिवार से अलग बच्चों के साथ रह रही थी। दोनों के बीच जमीन का भी कुछ विवाद है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

………………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने भेजा पार्सल:स्पीकर में भरा 2KG बारूद, यूट्यूब से सीखा IED बनाना, प्लग-इन करते ही होता धमाका

comp 9 317553551081755393438 1760507833

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में एक्स गर्लफ्रेंड के पति को बम से उड़ाने युवक ने होम थिएटर स्पीकर में बम फिट कर दिया। होम थिएटर को एक्स गर्लफ्रेंड के पति के एड्रेस पर डिलीवरी भी करा दिया। प्लग-इन करते ही स्पीकर में जोरदार धमाका होता। मामला गंडई थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई:बंजारी रोड-गोल बाजार में जांच, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिल-लेबल खंगाले गए

April 28, 2026

कॉस्मेटिक दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई:बंजारी रोड-गोल बाजार में जांच, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिल-लेबल खंगाले गए

April 28, 2026

जांजगीर-चांपा के पुटपुरा में 6 महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब:बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीण बोले- नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाने पर करेंगे आंदोलन

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069064
Views Today : 75
Views Last 7 days : 976
Views Last 30 days : 4127
Total views : 90059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.