अंबिकापुर के गोधनपुर में सब्जी दुकान का संचालन करने वाली महिला के दुकान में घुसकर 10 से अधिक बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने महिला से मारपीट की एवं उसके दुकान में रखी सब्जियों को सड़कों पर फेंक दी। महिला को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
.
जानकारी के मुताबिक, गोधनपुर चौक में सब्जी दुकान संचालक नीलम देवी बीती शाम अपने दुकान में भतीजे प्रिंस गुप्ता के साथ थी। रात करीब 9 बजे शिवम सिंह सहित करीब 10 युवक दुकान में पहुंचे एवं महिला से गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और दुकान में रखी सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया। युवकों ने करीब आधे घंटे तक हंगामा मचाया। हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

देर रात मौके पर पहुंची पुलिस
देर रात पुलिस ने दर्ज की FIR घटना की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के पहले ही बदमाश भाग निकले थे। बताया गया है कि नीलम देवी के बड़े बेटे की हत्या करीब 4 वर्ष पहले हो गई थी, जिसे लेकर अब भी कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। देर रात पीड़ित परिवार गांधीनगर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने गांधीनगर निवासी शिवम सिंह, अतुल सिंह, मिथुन सिंह, प्रतुस चतुर्वेदी, मनोज, राजू भारती, खेमनाथ, उत्कर्ष दुबे, मोन्टी, भरत दुबे व अन्य के खिलाफ धारा 191(1), 191(2), 296, 351(3), 115(2), 324(4) के तहत FIR दर्ज की है।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
<
