Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Minister’s rebuke on attachment in Bilaspur…BEO fainted | बिलासपुर में शिक्षा मंत्री की फटकार…बेहोश हुए BEO: पहले कहा- एक शिक्षक अटैच फिर 6 हो गई संख्या, निलंबन की चेतावनी सुनकर बिगड़ी तबीयत – Chhattisgarh News
Breaking News

Minister’s rebuke on attachment in Bilaspur…BEO fainted | बिलासपुर में शिक्षा मंत्री की फटकार…बेहोश हुए BEO: पहले कहा- एक शिक्षक अटैच फिर 6 हो गई संख्या, निलंबन की चेतावनी सुनकर बिगड़ी तबीयत – Chhattisgarh News

By adminDecember 12, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 111 4 1765506230
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव संभागीय बैठक में कोटा ब्लॉक के बीईओ नरेंद्र मिश्रा पर भड़क गए और उन्हें जमकर फटकार लगाई। इस दौरान विभाग के आला अधिकारियों ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई व निलंबन की सलाह दी।

.

इतना सुनते ही बीईओ मिश्रा बेहोश होकर अपनी कुर्सी से गिर गए, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद दोबारा मीटिंग शुरू हुई।

शिक्षकों का अटैचमेंट करने पर नाराज हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव।

शिक्षकों का अटैचमेंट करने पर नाराज हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव।

बैठक में मांगी सभी जानकारी

दरअसल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव स्कूल शिक्षा विभाग की अव्यवस्था को पटरी पर लाने का दावा कर रहे हैं। इसके लिए वो लगातार स्कूलों का दौरा भी कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों की लगातार बैठक ले रहे हैं। इसी कड़ी में वो शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर जिलों में जाकर अफसरों की समीक्षा बैठक लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं।

बिलासपुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 11 दिसंबर को आयोजित बैठक में संभाग के सभी जिलों के डीईओ, डीएमसी स्त्रोत समन्वयक, बीईओ सहित अन्य अधिकारियों को तलब किया गया, जिसमें उन्हें विभाग की सभी जानकारी मंगाई गई।

शिक्षकों के अटैचमेंट पर जताई नाराजगी, डीईओ ने बीईओ पर थोपी जिम्मेदारी

बैठक के दौरान बिलासपुर में शिक्षकों के नियम के खिलाफ अटैचमेंट को लेकर सवाल किया गया, जिस पर डीईओ विजय टांडे ने सभी बीईओ को ब्लॉकवार जानकारी देने की बात कही। इस दौरान कोटा विकासखंड के बीईओ नरेंद्र मिश्रा ने पहले केवल एक टीचर के अटैचमेंट की जानकारी दी। फिर देखते ही देखते संख्या तीन और फिर छह तक पहुंच गई।

शासन के निर्देश के बाद भी नियम विरुद्ध तरीके से शिक्षकों को अटैचमेंट करने पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भड़क गए और जमकर नाराजगी जताने लगे। दरअसल, शिक्षकों का अटैचमेंट जिला स्तर पर किया गया है, जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। लेकिन, डीईओ ने अपनी खामियों को छिपाने के लिए बीईओ पर जिम्मेदारी थोप दी।

निलंबन की कार्रवाई के डर से बिगड़ी BEO की तबीयत।

निलंबन की कार्रवाई के डर से बिगड़ी BEO की तबीयत।

निलंबन की बात सुनकर बेहोश हो गए बीईओ, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

इस दौरान नियम विरुद्ध अटैचमेंट करने पर डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी ने शिक्षा मंत्री को सलाह दी कि कोटा बीईओ को निलंबित कर दिया जाए। मंत्री गजेंद्र यादव ने भी डीपीआई की बात पर हामी भरते हुए नियमानुसार कार्यवाही की बात कहते हुए विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

मंत्री और अफसरों की बात सुनकर कर कोटा बीईओ नरेंद्र मिश्रा बैठक के दौरान गश खाकर अपनी कुर्सी से गिर पड़े। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान एंबुलेंस के साथ डॉक्टर को बुलाया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल में उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।

शिक्षकों के अटैचमेंट के लिए जिला शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। लेकिन, बीईओ पर जिम्मेदारी थोप दी गई।

शिक्षकों के अटैचमेंट के लिए जिला शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। लेकिन, बीईओ पर जिम्मेदारी थोप दी गई।

बोर्ड एग्जाम से लेकर शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर चर्चा

समीक्षा बैठक में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी से लेकर रिजल्ट में सुधारने को लेकर अभी से प्रयास शुरू करने, प्री-बोर्ड एग्जाम और स्टूडेंट्स के लिए प्रश्न पत्र तैयार करने सहित व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अफसरों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए।

इसके साथ ही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी की भी समीक्षा की। कुछ जिलों के शैक्षणिक स्तर को लेकर मंत्री ने नाराजगी भी जाहिर की। बैठक में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी, समग्र शिक्षा की संचालक प्रियंका शुक्ला, डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी, उप संचालक आशुतोष चावरे, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

दुर्ग में शराबी ने पीट-पीटकर BLO का फोड़ा सिर: नशेड़ी बोला-मोहल्ले से चले जाओ वर्ना बुरा होगा, सरगुजा में फॉर्म नहीं बांटने पर कर्मचारी सस्पेंड

पत्थर के वार से गंभीर चोटें आई हैं।

पत्थर के वार से गंभीर चोटें आई हैं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) काम के दौरान शराब के नशे में धुत युवक ने BLO का सर फोड़ दिया। आरोपी जावेद हुसैन ने BLO से कहा कि मेरे मोहल्ले में ये सब काम मत करो। यहां से चले जाओ वर्ना बुरा होगा। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074894
Views Today : 89
Views Last 7 days : 4945
Views Last 30 days : 9396
Total views : 102982
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.