रायगढ़21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने नाबालिग समेत 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग लड़की को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया और उसकी शादी करा दी गई। बाद में उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। इस मामले में पुलिस ने खरीदार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
नाबालिग को काम दिलाने का झांसा देकर मध्य प्रदेश ले जाया गया था। सौदा तय होने के बाद उसकी शादी करा दी गई। हालांकि वह किसी तरह रायगढ़ वापस लौट आई, जहां उससे देह व्यापार कराया गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग, दो महिला, एक युवक और खदीरदार को अरेस्ट किया है। मामले में किडनैपिंग रेप, ह्यूमन ट्रैफिकिंग पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
बुधवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले का खुलासा किया। यह मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का है।

आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है, ढाई लाख देकर नाबालिग से शादी की थी।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 17 साल की पीड़िता ने 11 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि पिता आए दिन डांट फटकार करते थे। 26 नवंबर 2025 को वह गांव के मैदान में थी, तभी परिचित लड़की चमेली (परिवर्तित नाम) उसे रायगढ़ काम दिलाने के बहाने से रायगढ़ ले आई।
महादेव मंदिर के पास उसने बिन्दिया रात्रे, अभय यादव, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची से मिलवाया। उन्होंने काम दिलाने का भरोसा दिलाया और दूसरे दिन नाबालिग को मध्य प्रदेश के सागर ले गए, जहां सुनील दीक्षित (37) से डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय किया गया।
आरोपियों ने पैसे लिए और नाबालिग की शादी सुनील से करा दी। इसके बाद सभी रायगढ़ वापल लौट आए। वहीं सुनील नाबालिग के जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मौका देखकर नाबालिग ट्रेन के जरिए रागयढ़ पहुंची, लेकिन वह पिता के डर से घर नहीं गई।

कोतरारोड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को अरेस्ट किया।
महिला ने नाबालिग से कराया देह व्यापार
इसके बाद नाबालिग बिन्दिया से मिली, उसने अपने पास रखने का भरोसा दिया। बाद में उसने नाबालिग को देह व्यापार में धकेल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2), 143, 96, 98, 99, 64, 3(5) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
आरोपियों आपस में बांटे पैसे
पीड़िता का बयान दर्ज किया। साथ ही उसका मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने जांच में तेज करते हुए आरोपी नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि सुनील से मिली रकम को उन्होंने आपस में बांट लिया था।
सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
इसके बाद आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सागर रवाना हुई, जिसे भी 13 अप्रैल को छतरपुर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया। इसी तरह बिन्दिया रात्रे (23), चिकू खान (20), पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची (45) को अरेस्ट किया गया।
सभी आरोपियों को 15 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, जबकि बाकी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

……………………..
क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
बेटे को किडनैप कर मामा से 1 करोड़ फिरौती मांगी: युवती ने इंस्टाग्राम पर नाबालिग को फंसाया, मिलने बुलाकर उठा ले गए, 5 अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 16 साल के लड़के को हनीट्रैप में फंसाकर किडनैप कर लिया गया। इसके बाद किडनैपरों ने उसके पिता को वीडियो भेजकर 1 करोड़ की फिरौती मांगी। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पीड़ित शख्स का सगा भांजा निकला। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

<
