Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Manohar Gaushala is distributing 1 lakh cow dung lamps. | मनोहर गौशाला बांट रही 1 लाख गोबर के दिये: स्थानीय मजदूरों को मिल रहा रोजगार, पर्यावरण संरक्षण का संदेश – Rajnandgaon News
Breaking News

Manohar Gaushala is distributing 1 lakh cow dung lamps. | मनोहर गौशाला बांट रही 1 लाख गोबर के दिये: स्थानीय मजदूरों को मिल रहा रोजगार, पर्यावरण संरक्षण का संदेश – Rajnandgaon News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1c17ebba dde2 4a74 aa52 1170744e99b9 1760550097541
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


खैरागढ़ गंडई छुईखदान जिले में स्थित मनोहर गौशाला इस साल भी एक लाख से अधिक गोबर के दीयों का निःशुल्क वितरण कर रही है। यह पहल ‘जय गौ माता – जय छत्तीसगढ़’ के संकल्प के साथ की जा रही है। इन दीयों के निर्माण से स्थानीय मजदूरों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे

.

ये विशेष दीपक नीम, सीताफल पत्ता, हवन सामग्री और प्राकृतिक सुगंधित जड़ी-बूटियों जैसे औषधीय तत्वों से बनाए गए हैं। इन्हें खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला और रायपुर पंडरी स्थित मनोहरा साड़ी से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि यह दिव्य अभियान पिछले सात सालों से लगातार जारी है। अब तक गौशाला द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों में 6.3 लाख से अधिक गोबर के दीयों का निःशुल्क वितरण किया जा चुका है।

fd8bfefa a622 4794 ae27 cb56a2671256 1760550097541

वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाते है दिए

इस साल भी गौशाला परिवार ने प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, मंत्रियों, राज्यपालों और अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों को ये दीये भेजे हैं। डॉ. जैन के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि प्रत्येक हृदय में ‘गौरक्षा और स्वदेशी गौरव’ की ज्योति प्रज्वलित करना है।

गोबर के इन दीपकों से पर्यावरण को कई लाभ होते हैं। ये वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाते हैं, मच्छर, कीट एवं जीवाणु नाशक प्रभाव देते हैं, तथा श्वसन रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, ये मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर घर-परिवार में सात्त्विकता और शुद्ध वायु बनाए रखते हैं।

ये दीपक नकारात्मक ऊर्जा और दूषित वायु को दूर करने में सहायक हैं, जिससे आध्यात्मिक वातावरण बनता है। इनकी प्राकृतिक सुगंध मन को प्रसन्न करती है और ये पर्यावरण संरक्षण व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देते हैं। दीपक जलाने से आरोग्य, आनंद और सौभाग्य की वृद्धि होती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073993
Views Today : 1399
Views Last 7 days : 2972
Views Last 30 days : 7637
Total views : 99436
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.