![]()
.
नगर पंचायत नरियरा के नहरपारा मोहल्ले में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। यहां अखंड नवधा रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र की विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा निरंतर रामायण पाठ और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष कुमार राठौर और सचिव अमृतलाल राठौर ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से यह आयोजन 23 अक्टूबर से निरंतर जारी है। प्रतिदिन सुबह और शाम को मंगल आरती, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। नगर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर रामभक्ति में सहभागी हो रहे हैं। आयोजन स्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम में देवभूषण सिंह, नवीन सिंह, नन्हे सिंह, सुशांत सिंह, सत्यवान साव, पप्पू सिंह, ईश्वरी प्रसाद कर्ष, पवन राठौर, जयशंकर राठौर, सुनील राठौर, नरेश कुमार कर्ष, शत्रुघ्न राठौर, जितेंद्र निर्मलकर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
<
