Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Man kills friend over money, pours petrol on him and sets him on fire | दोस्त को चाकू से काटा…पेट्रोल से जलाया शव: श्मशान-घाट पर पिलाई शराब, फिर 3 साथियों ने कमीशन के लिए मार-डाला, बैग में लाए थे हथियार – Chhattisgarh News
Breaking News

Man kills friend over money, pours petrol on him and sets him on fire | दोस्त को चाकू से काटा…पेट्रोल से जलाया शव: श्मशान-घाट पर पिलाई शराब, फिर 3 साथियों ने कमीशन के लिए मार-डाला, बैग में लाए थे हथियार – Chhattisgarh News

By adminNovember 2, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 158 2 1762074423
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एक दोस्त ने छड़ से मारा, दूसरे दोस्त ने चाकू-घोंपा, तीनों दोस्त ने मिलकर लाश को ठिकाने लगाया।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 3 दोस्तों ने अपने साथी को चाकू से काटकर मार डाला, फिर श्मशान घाट के पास लाश पर पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपियों ने कमीशन के पैसों को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सीमित खाखा (28) है, जो जशपुर के सीटोंगा गांव का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग काम करने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। मर्डर के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट किया है।

मर्डर से संबंधित ये तस्वीरें देखिए…

दोस्तों ने पेट्रोल डालकर साथी को जलाया।

दोस्तों ने पेट्रोल डालकर साथी को जलाया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो खुलासा हुआ।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो खुलासा हुआ।

पुलिस ने आरोपियों से सीन क्रिएट करवाया।

पुलिस ने आरोपियों से सीन क्रिएट करवाया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सीमित खाखा अपने 3 दोस्तों के साथ झारखंड काम करने गया था, जहां से काम के बाद घर लौट आए थे। इसी बीच 17 अक्टूबर की शाम चारों दोस्त बांकीटोली पुलिया के पास इकट्ठा हुए। चारों ने शराब पीने की प्लानिंग की। बांकीटोली पुलिया के पास श्मशान घाट में शराब पी रहे थे।

इस दौरान झारखंड में काम के दौरान कमीशन के पैसों को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि 3 दोस्तों ने मिलकर सीमित खाखा को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच 3 दोस्तों ने मिलकर खाखा को लोहे के छड़ और चाकू से मारा।

पुलिस के मुताबिक रामजीत राम (25) ने खाखा के सीने में चाकू घोंपा। वहीं वीरेंद्र राम (24) ने लोहे की छड़ से मारा। वह मर्डर के लिए पहले से ही बैग में रखा था। रामजीत राम भी पहले से चाकू छिपाकर रखा था। वहीं साथ में नाबालिग भी था, जिसने मर्डर में साथ दिया।

लाश को 400 मीटर दूर लेकर गए, फिर सबूत मिटाने जला दिया

जशपुर ASP अनिल सोनी ने बताया कि मर्डर के बाद रामजीत राम, वीरेंद्र राम और नाबालिग आरोपी खाखा की लाश को मर्डर स्पॉट से 400 मीटर दूर लेकर गए। इस दौरान पहले से साजिश के तहत रखे गए पेट्रोल को खाखा की लाश पर डाला और जला दिया। मौके से आरोपी भाग गए।

जशपुर ASP ने बताया कि 18 अक्टूबर को लाश मिलने की खबर सिटी कोतवाली पुलिस को मिली। बताया गया कि पुराना नगर के तुरीटोंगरी क्षेत्र में एक युवक की अधजली लाश मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची।चेहरा और शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ था।

अपने साथी का मर्डर करने वाले आरोपी रामजीत राम (25 साल), वीरेंद्र राम (24 साल)।

अपने साथी का मर्डर करने वाले आरोपी रामजीत राम (25 साल), वीरेंद्र राम (24 साल)।

पुलिस ने 2 दोस्तों को हिरासत में लिया, तब खुला राज

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद FIR दर्ज की। शव की पहचान पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इसी बीच पता चला कि सीटोंगा का रहने वाला सीमित खाखा लापता है। पुलिस ने खाखा के साथ काम करने वाले रामजीत राम और वीरेंद्र राम को हिरासत में लिया।

इस दौरान आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उनके साथ 17 साल का नाबालिग भी था। कमीशन के पैसों को लेकर खाखा की हत्या किए हैं।

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

जशपुर ASP अनिल सोनी ने बताया कि तीनों आरोपियों को दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

जमीन विवाद में डबल मर्डर…कुल्हाड़ी से काट डाला: जमीन के लिए यादव और नागवंशी परिवार भिड़ा, हथियार लेकर आए थे, एक दूसरे पर किया अटैक

जशपुर में जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई है।

जशपुर में जमीन विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में यादव और नागवंशी परिवार में जमीन विवाद को लेकर डबल मर्डर हो गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक-एक युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जमीन विवाद में लंबे समय से चल रहा है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर….



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन, कलेक्टर-विधायक ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

May 9, 2026

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069819
Views Today : 22
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 3567
Total views : 90865
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.