Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mahadev Satta Case 12 accused get bail from Supreme Court | महादेव सट्टा केस…12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत: सभी लोग ढाई साल से रायपुर सेंट्रल जेल में हैं बंद, अब होंगे रिहा – Chhattisgarh News
Breaking News

Mahadev Satta Case 12 accused get bail from Supreme Court | महादेव सट्टा केस…12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत: सभी लोग ढाई साल से रायपुर सेंट्रल जेल में हैं बंद, अब होंगे रिहा – Chhattisgarh News

By adminOctober 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
101724669874 1759915107
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


महादेव सट्टा ऐप केस के सभी 12 आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। पिछले ढाई साल सभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सूदरैश और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया है।

.

दरअसल, महादेव ऑनलाइन ऐप से जुड़े रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, राहुल वकटे, नीतीश दीवान, भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर समेत सभी 12 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट से दस्तावेज प्राप्त होने के बाद आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। इस मामले की जांच आईडी कर रही है।

महादेव सट्टा के बारे में जानिए

image 9 1759914018

​​​​​महादेव ऐप को यूरोप के कोडर्स ने किया डेवलेप

सट्‌टेबाजी ऐप महादेव बुक को यूरोप स्थित कुछ सॉफ्टवेयर कोडर्स ने विकसित किया था। 2020 में कोविड-19 महामारी लॉकडाउन के दौरान इसे लॉन्च किया गया था। तब से ऐप का व्यवसाय बढ़ता गया। उनके पास लगभग 2000 केंद्र थे, जहां दो से तीन व्यक्ति कमीशन के लिए संचालित कर रहे थे।

3 हजार खाते फ्रीज, प्रदेश में 70 से ज्यादा मामलों में 300 गिरफ्तार

महादेव सट्टा मामले में छत्तीसगढ़ में 70 से ज्यादा मामला दर्ज हैं। इसमें 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और 3 हजार से ज्यादा खाते मिले हैं, जिसे ब्लॉक कराया जा रहा है। इन खातों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। छत्तीसगढ़ में पहली FIR 31 मार्च 2022 को मोहन नगर थाना में की गई थी।

इसमें पहली गिरफ्तारी दुर्ग के आलोक सिंह, खड्ग सिंह और राम प्रवेश साहू की हुई थी। तीनों से पूछताछ और मोबाइल की जांच के दौरान महादेव सट्टा बुक का खुलासा हुआ। उसके बाद सुपेला, फिर जुलाई में रायपुर के तेलीबांधा में केस दर्ज किया गया। इसमें 70 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ था कि भिलाई में जूस सेंटर चलाने वाला सौरभ चंद्राकर महादेव सट्टा का किंग है। वह अपने दोस्त रवि उप्पल, कारोबारी अनिल अग्रवाल के साथ मिलकर दुबई से ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इसमें कई सराफा, सरिया, कपड़ा कारोबारियों का पैसा लगा है।

image 10 1759914232

………………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में 500 में बन रही महादेव-सट्टे की ID:भास्कर-रिपोर्टर ने ऑनलाइन खरीदी; EOW-ED की कार्रवाई के बीच सट्टा जारी, सोशल-मीडिया पर प्रचार, 24×7 दांव

रायपुर में 500 रुपए में महादेव-सट्टे की ID बन रही है। 24x7 दांव लग रहा है।

रायपुर में 500 रुपए में महादेव-सट्टे की ID बन रही है। 24×7 दांव लग रहा है।

महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस के अलावा आर्थिक अपराध शाखा (EOW), प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) भी जांच कर रही है। देशभर में छापे की कार्रवाई चल रही है। इसके बावजूद महादेव बुक सिंडिकेट बेखौफ होकर ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सट्टा खिला रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपना प्रचार प्रसार कर 24×7 दांव लगवा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072848
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1375
Views Last 30 days : 5731
Total views : 96375
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.