Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Magneto Mall vandalism accused released from jail on bail | मैग्नेटो-मॉल में तोड़फोड़ के आरोपी जमानत पर जेल से निकले: बजरंग दल ने ढोल नगाड़े बजाकर किया स्वागत, पदाधिकारी बोले-हमें साथियों पर गर्व है – Raipur News
Breaking News

Magneto Mall vandalism accused released from jail on bail | मैग्नेटो-मॉल में तोड़फोड़ के आरोपी जमानत पर जेल से निकले: बजरंग दल ने ढोल नगाड़े बजाकर किया स्वागत, पदाधिकारी बोले-हमें साथियों पर गर्व है – Raipur News

By adminJanuary 2, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 02 at 21206 pm 1767343532
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कार्यकर्ताओं का जेल से बाहर निकलते ही माला पहनकर इनका स्वागत किया गया।

मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के आरोपियों को जमानत मिल गई है। गुरुवार देर रात बजरंग दल के करीब आधे दर्जन कार्यकर्ता सेंट्रल जेल से बाहर निकले हैं। इन कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद थे। इन कार्यकर्ताओं का जेल

.

वहां मौजूद कार्यकर्ताओं इन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। फिर परिवार के लोगों ने इन कार्यकर्ताओं की आरती उतारी। इस दौरान बजरंग दल के कई पदाधिकारी भी स्वागत के लिए पहुंचे थे। इसे लेकर बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा है कि संगठन को अपने इन कार्यकर्ताओं पर गर्व है। जो धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जेल गए थे।

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा है कि संगठन को अपने इन कार्यकर्ताओं पर गर्व है।

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा है कि संगठन को अपने इन कार्यकर्ताओं पर गर्व है।

स्वागत को लेकर सोशल मीडिया में बजरंग दल का पोस्ट

स्वागत को लेकर सोशल मीडिया में बजरंग दल का पोस्ट

थाने के बाहर प्रदर्शन से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए…

रायपुर में बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों का 27 दिसम्बर का विरोध प्रदर्शन।

रायपुर में बजरंग दल के प्रदर्शनकारियों का 27 दिसम्बर का विरोध प्रदर्शन।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी।

तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया।

तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया।

तेलीबांधा थाने के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ फोर्स तैनात।।

तेलीबांधा थाने के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ फोर्स तैनात।।

गिरफ्तारी के विरोध में 10 घंटे हुआ था प्रदर्शन

बजरंग दल ने इन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 27 दिसंबर को बड़ा प्रदर्शन किया था। जिसमें करीब 10 घंटे तक तेलीबांधा थाने के सामने सैकड़ो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने के सामने सड़क पर हवन पूजन का कार्यक्रम किया था। देर रात पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं की सांकेतिक गिरफ्तारी की थी।

कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया था उत्पात।

कार्यकर्ताओं ने जमकर मचाया था उत्पात।

अब जानिए 24 दिसंबर का मैग्नेटो मॉल में हुआ विवाद

दरअसल, क्रिसमस से एक दिन पहले 24 दिसंबर छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसे। मॉल कर्मचारियों से धर्म और जाति पूछकर सामानों में तोड़फोड़ की गई।

मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था। उन्होंने बंद का समर्थन भी किया था। इसके बावजूद 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी, हॉकी स्टिक थे।

मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड ने बताया कि वे कर्मचारियों और मौजूद लोगों से पूछ रहे थे ‘आप हिंदू हो या क्रिश्चियन?’, आपकी जाति क्या है?’ यहां तक कि आईडी कार्ड और बैच देखकर सवाल किए जा रहे थे।

इस गिरफ्तारी के विरोध में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे।

इस गिरफ्तारी के विरोध में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे।

30-40 युवक एक साथ अंदर आते हुए। घटना CCTV में रिकॉर्ड।

30-40 युवक एक साथ अंदर आते हुए। घटना CCTV में रिकॉर्ड।

पुलिस के पहुंचने से पहले लाखों का नुकसान

मार्केटिंग हेड के मुताबिक, वो लोग अग्रेसिव थे, डर था कहीं किसी को मार ना दे। यहां मौजूद कई स्टाफ रोने भी लगे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले काफी चीजें डैमेज हो गई थीं। सब से कास्ट पूछ रहे थे। लग रहा था कि मार ही देंगे।

इस तोड़फोड़ में मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान से ज्यादा डर का माहौल बना। ऐसा लग रहा था कि हालात और बिगड़ सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई चीजें तोड़ी जा चुकी थीं।

कार्यकर्ताओं ने मॉल में सजाए गए क्रिसमस ट्री में भी तोड़फोड़ की।

कार्यकर्ताओं ने मॉल में सजाए गए क्रिसमस ट्री में भी तोड़फोड़ की।

मॉल में क्रिसमस की तैयारी की गई थी। जिसे पूरा तहस-नहस कर दिया गया।

मॉल में क्रिसमस की तैयारी की गई थी। जिसे पूरा तहस-नहस कर दिया गया।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाया।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाया।

CCTV में कैद हुई घटना, 40 लोगों पर केस दर्ज

मैग्नेटो मॉल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसते हैं और हंगामा करते हैं। तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 30 से 40 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को लाठी से पीटा।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को लाठी से पीटा।

ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर भी की गुंडागर्दी

इससे पहले बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा था। एक कार्यकर्ता कर्मचारी को मारते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया।

अंबुजा मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

अंबुजा मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

अंबुजा मॉल खाली कराया गया

मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की घटना के बाद विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल खाली कराया गया था। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को बाहर निकाला गया। शाम के समय आने वाले लोगों को वापस लौटा दिया गया। किसी भी तरह की स्थिति से पहले ही मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ बंद…रायपुर में मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़: बजरंग दल कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट-कर्मी को पीटा, कांकेर में महिला का घर तोड़ा, लाठी-डंडे लेकर निकले हिंदू संगठन

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की।

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की।

कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं। वहीं MCB जिले में बंद बेअसर रहा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बेमेतरा में बारिश से दीवार ढही, 2 बच्चियों की मौत:सुकमा में बिजली गिरने से युवक की जान गई, 4 दिन बरसेगा का पानी

June 29, 2026

Blood Shortage Claims Life, 4 Staff Fired

June 29, 2026

47% पद खाली, फिर भी बढ़ा सोशल ऑडिट का दायरा: अब पेंशन और समग्र शिक्षा की भी जांच

June 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077706
Views Today : 429
Views Last 7 days : 5052
Views Last 30 days : 12629
Total views : 108060
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.