Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेमेतरा में बारिश से दीवार ढही, 2 बच्चियों की मौत:सुकमा में बिजली गिरने से युवक की जान गई, 4 दिन बरसेगा का पानी
Breaking News

बेमेतरा में बारिश से दीवार ढही, 2 बच्चियों की मौत:सुकमा में बिजली गिरने से युवक की जान गई, 4 दिन बरसेगा का पानी

By adminJune 29, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 147 31782655624 1782702214
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 147 31782655624 1782702214
छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा, जिससे कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। आज (सोमवार) भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इस बीच रविवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम 23.6 डिग्री तापमान रहा। इधर, बेमेतरा जिले के राऊरपुर गांव में शनिवार रात भर हुई भारी बारिश के कारण रविवार सुबह एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में घर के आंगन में खेल रही दो सगी बहनें वंशिका कोसले (12) और राधिका कोसले (9) मलबे में दब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला भी घायल हुई है। वहीं, सुकमा जिले के कुकानार गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, 4 अन्य घायल हैं। सभी युवक खेत में काम करने के बाद बारिश से बचने के लिए इमली के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी दोपहर 3 बजे आंधी के साथ बिजली गिरी। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अजय नाग (18) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की तस्वीर… कई जिलों में हुई बारिश कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 70 MM बारिश कोहकामेटा में हुई। इसके बाद कोंटा में 60 MM और खड़गांव में 50 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। करपावंड, फरसगांव, मानपुर, नारायणपुर, मर्दापाल, रामचंद्रपुर और गंडई में 40-40 MM बारिश हुई। दुर्ग और मुंगेली समेत कई इलाकों में 30 MM तक बारिश दर्ज की गई। रायपुर का मौसम रायपुर में आज (सोमवार) बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अब तक 18 से ज्यादा जिलों में पहुंचा मानसून मानसून अब तक 18 से ज्यादा जिलों में पहुंच चुका है। इनमें मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर शामिल हैं। इन जिलों में एंट्री बाकी सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में मानसून नहीं पहुंचा है। इन जिलों में अगले 48 घंटों में मानसून एंट्री कर सकता है। हालांकि, इन जिलों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है, लेकिन IMD ने आधिकारिक तौर पर मानसून के पहुंचने की घोषणा इन जिलों में नहीं की है। बस्तर में सबसे बेहतर स्थिति, फिर भी 54% तक कम वर्षा प्रदेश में मानसून की पहली दस्तक का असर सबसे पहले बस्तर संभाग में दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद यहां सामान्य से कम पानी गिरा है: बस्तर जिला: यहां स्थिति सबसे बेहतर है। 142.7 मिमी सामान्य बारिश के मुकाबले 74.8 मिमी वर्षा हुई है (48% कम) दंतेवाड़ा: 107.7 मिमी सामान्य के मुकाबले 49.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है (54% कम) सुकमा: यहां 60.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 54% कम है। कोंडागांव, बीजापुर: कोंडागांव में 51.9 मिमी और बीजापुर में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मध्य छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चिंता रायपुर: 90.1 मिमी के मुकाबले 25.3 मिमी बारिश, 72% कम
धमतरी: 112.6 मिमी के मुकाबले 34.2 मिमी
दुर्ग: 113.9 मिमी के मुकाबले 34.2 मिमी
महासमुंद: 105.4 मिमी के मुकाबले 20.7 मिमी
बलौदाबाजार: 81.3 मिमी के मुकाबले सिर्फ 14 मिमी कई जिलों में 80% से ज्यादा बारिश की कमी राजनांदगांव: 100.3 मिमी के मुकाबले 8.3 मिमी, 92% कम (सबसे गंभीर स्थिति)
मोहला-मानपुर-चौकी: 95% कम
बलौदाबाजार और सारंगढ़-बिलाईगढ़: 83% कमी
सक्ती: 83% कम



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कबीर जयंती पर मांस-मटन की बिक्री पर रोक:निगम का आदेश जारी, दुकान खुली मिली या होटल में परोसा गया मांस तो होगी जब्ती

June 29, 2026

Blood Shortage Claims Life, 4 Staff Fired

June 29, 2026

47% पद खाली, फिर भी बढ़ा सोशल ऑडिट का दायरा: अब पेंशन और समग्र शिक्षा की भी जांच

June 29, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077769
Views Today : 496
Views Last 7 days : 5119
Views Last 30 days : 12696
Total views : 108127
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.