![]()
शहर में मिनरल वाटर की आपूर्ति करने वाली एक निजी कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। एक ग्राहक को आपूर्ति किए गए पानी के कैन में जिंदा कीड़ा मिलने के बाद यह मामला सामने आया है। इस घटना से लोगों में नाराजगी है और कंपनी के उत्पादों की शुद्धता पर गंभीर चि
.
यह घटना तब सामने आई जब एक युवक ने कंपनी द्वारा दिए गए 20 लीटर के मिनरल वाटर कैन की जांच की। कैन के भीतर एक जिंदा कीड़ा देखकर युवक ने तुरंत इसका वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सीलबंद कैन के अंदर पानी में कीड़ा तैरता हुआ स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
सरंगपाल से होती है पानी की सप्लाई
जानकारी के अनुसार, यह कंपनी शहर से सटे सरंगपाल क्षेत्र से मिनरल वाटर को पैक कर पूरे शहर में सप्लाई करती है। कंपनी अपने पानी को शुद्ध और मिनरल से भरपूर होने का दावा करती है, लेकिन इस घटना ने उसके क्वालिटी कंट्रोल पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
लोगों की सेहत से खिलवाड़, कार्रवाई की मांग
पानी के कैन में कीड़ा मिलने की खबर फैलने के बाद लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिस पानी के लिए वे भुगतान कर रहे हैं, यदि वह असुरक्षित है, तो उनके स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग से कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उसके प्लांट की गुणवत्ता की गहन जांच करने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर भी लोग इस कंपनी के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे ऐसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रही हैं।
<
