![]()
.
लायंस क्लब की ओर से शुक्रवार को नगर की प्रमुख प्राथमिक स्कूल में नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने 200 बच्चों को फल वितरित किए और उनके साथ स्नेह पूर्वक भोजन ग्रहण किया। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सौहार्द और सहयोग का भाव झलकता नजर आया।
प्रधान पाठक सीडी भट्ट ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालय और समुदाय के बीच आत्मीयता बढ़ाते हैं। बच्चों में सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करते हैं। क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन नीरज मंजीत छाबड़ा ने बताया कि फिलहाल लायंस सेवा सप्ताह चल रहा है। इसी के अंतर्गत छठवें दिन यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लायन प्रेमचंद श्रीश्रीमाल, डॉ. बीएस चौहान, डॉ. नरेश कुमार यदु, हरीश गांधी, आनंदप्रकाश दानी, धनसुख पटेल, अजय गुप्ता, मनोज कुमार ठाकुर, एमएल बांठिया, बीपी शर्मा, सोमप्रकाश वर्मा, गुरमीत चावला, नवनीत गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
लायंस ने गोद लिया है प्रमुख प्राथमिक स्कूल क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन नीरज मंजीत ने बताया कि क्लब ने प्रमुख प्राथमिक स्कूल को गोद लिया हुआ है। समय-समय पर बच्चों को पठन सामग्री, फल, मिठाई आदि वितरित कर उनकी शिक्षा और पोषण दोनों पर ध्यान दिया जा रहा है। क्लब के प्रयासों से यह स्कूल अब मॉडल स्कूल के रूप में पहचान बना चुकी है।
<
