Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Like SI, irregularities in constable recruitment in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में SI की तरह कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी: बड़ी संख्या में हाईकोर्ट पहुंचे कैंडिडेट्स; कहा-मैरिट सूची में अनियमितता, कम अंक वालों को सिलेक्ट किया – Chhattisgarh News
Breaking News

Like SI, irregularities in constable recruitment in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में SI की तरह कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी: बड़ी संख्या में हाईकोर्ट पहुंचे कैंडिडेट्स; कहा-मैरिट सूची में अनियमितता, कम अंक वालों को सिलेक्ट किया – Chhattisgarh News

By adminDecember 12, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 121 1 1765510005
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


न्याय के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहे कैंडीडेट्स।

छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती की तरह अब आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। लिखित परीक्षा दिलाने वाले प्रदेश के कई जिलों के अभ्यर्थी गुरुवार को हाईकोर्ट पहुंचे। यहां हाईकोर्ट के गेट के सामने सभा कर याचिका प्रस्तुत

.

जिसके बाद देर शाम सभी पुलिस ग्राउंड में जमा हुए और शुक्रवार को याचिका लगाने पर सहमति बनी। प्रतियोगियों का आरोप है कि मैरिट में आए युवाओं की जगह कम अंक पाने वालों का चयन किया गया है। वहीं, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी नहीं है। इससे योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित हो गए हैं।

प्रतियोगियों का आरोप है कि मैरिट में आए युवाओं की जगह कम अंक पाने वालों का चयन हुआ है।

प्रतियोगियों का आरोप है कि मैरिट में आए युवाओं की जगह कम अंक पाने वालों का चयन हुआ है।

बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप

दरअसल, प्रदेश के सभी 33 जिलों में आरक्षकों के कुल 5967 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 9 दिसंबर को जिला स्तर पर चयन सूची जारी की गई है। परिणाम घोषित होने के बाद से परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

10 दिसंबर को जिला स्तर पर रणनीति बनाने के बाद हजारों युवा 11 दिसंबर को बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से जिलेवार जानकारी लेकर गड़बड़ी की लिस्ट बनाई है, जिसके बाद अब वो न्याय के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं ने शुक्रवार यानि आज याचिकाएं प्रस्तुत करने पर सहमति जताई है।

बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स हाईकोर्ट पहुंचे। जहां पुलिस बल भी मौजूद रहा।

बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स हाईकोर्ट पहुंचे। जहां पुलिस बल भी मौजूद रहा।

एक उम्मीदवार का नाम कई जिलों में, 5967 पद भरना असंभव

युवाओं का आरोप है कि एक कैंडिडेट का नाम 5-6 जगह आया है। लेकिन एक युवा सिर्फ एक जगह ही जॉइन करेगा, ऐसे में पूरे पद भर पाना संभव नहीं है। हालांकि यह भर्ती 2007 के राजपत्र के अनुसार हुई है, जिसके तहत एक कैंडिडेट हर जिले में फॉर्म भर सकता है।

शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार किसी एक जिले से परीक्षा देकर वहीं जॉइन कर सकता है। अब युवाओं का कहना है कि कई स्थानों पर नाम आने की वजह से 5967 पद किसी भी हाल में नहीं भरा जा सकता।

इसका कारण यह है कि एक कैंडिडेट सिर्फ एक जगह से ही जॉइन करेगा, जबकि 4-5 जगह पद खाली रह जाएंगे। इससे योग्य उम्मीदवार चयन से वंचित रह जाएंगे।

कम अंक वालों का चयन, ज्यादा नंबर वाले बाहर

अभ्यर्थियों का आरोप है कि चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है। शारीरिक परीक्षा में 200 में से 76, लिखित परीक्षा में 100 में से 60 मिलाकर कुल 136 अंक मिले हैं। लेकिन ओबीसी वर्ग से होते हुए भी मुंगेली जिले के एक अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ।

आरोप है कि मुंगेली से ही कई ऐसे कैंडिडेट हैं, जिनका नंबर उससे कम है, लेकिन उनका चयन सामान्य वर्ग से हो गया है। उनका आरोप है कि इस तरह की गड़बड़ी कई जिलों में सामने आई है।

भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने के लगाए आरोप।

भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करने के लगाए आरोप।

वेटिंग लिस्ट में भी की गई गड़बड़ी, योग्य को नहीं मिलेगा मौका

प्रतियोगियों ने आरोप लगाया कि चयन सूची के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। जिसमें भी गड़बड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि अनारक्षित वर्ग में जिस अभ्यर्थी का नाम वेटिंग लिस्ट में है। उसी का नाम रिजर्व कैटेगरी में भी है।

एक लिस्ट में एक अभ्यर्थी का इस तरह से दो जगह नाम होना गलत है। वेटिंग लिस्ट के बाद दूसरी वेटिंग लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी। ऐसे में योग्य अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

आवेदन का एक नंबर पर अलग- अलग नाम

युवाओं का कहना है कि हर जिले से 40-50 कैंडिडेट ऐसे हैं जिनका चयन गलत तरीके से हुआ है। कोंडागांव में समान एप्लीकेशन नंबर पर अलग-अलग नाम दर्ज हैं। इसी तरह नारायणपुर जिले में एप्लीकेशन नंबर समान होते हुए अलग-अलग नाम हैं।

कम अंक वालों को सिलेक्ट करने अभ्यर्थियों का आरोप।

कम अंक वालों को सिलेक्ट करने अभ्यर्थियों का आरोप।

पहचान छिपाने का भी प्रयास

कई जिलों में परिणाम आवेदन नंबर के साथ दिया गया है, जबकि कुछ में रजिस्ट्रेशन व आवेदन के साथ दिया गया है। वहीं, कई में नाम, पिता का नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ दिया गया है।

बिलासपुर जिले में सिर्फ नाम व आवेदन नंबर के साथ दिया गया है। ऐसे में आरोप लगाया जा रहा है कि इस तरह से कुछ चयनितों के नाम छिपाने का प्रयास किया गया है।

पुलिस ग्राउंड से हटाया, एसएसपी से मिले कैंडिडेट्स

गुरुवार (11 दिसंबर) की शाम अभ्यर्थी हाईकोर्ट से निकलकर पुलिस ग्राउंड में एकत्र हुए, जहां आरआई सहित पुलिस जवानों ने उन्हें हटने की चेतावनी दी, जिस पर अभ्यर्थी एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। यहां उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह से मुलाकात की। साथ ही प्रदेश के कई जिलों की भर्ती में गड़बड़ियां होने की बात कही।

इस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रमाण मांगा, तब अभ्यर्थियों ने इस संबंध में चर्चा करने और जानकारी एकत्र करने की बात कही। इसके लिए पुलिस ग्राउंड में जगह देने की मांग की। इस पर एसएसपी सिंह ने आरआई को निर्देशित किया कि युवाओं को पुलिस ग्राउंड से न हटाया जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074894
Views Today : 89
Views Last 7 days : 4945
Views Last 30 days : 9396
Total views : 102982
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.