Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Lift collapses at Sakthi Power Plant, killing 4 workers | RKM पावर-प्लांट की लिफ्ट गिरी, 4 मजदूरों की मौत: कंपनी के मैनेजर-डायरेक्टर समेत 7 पर केस, 12 साल से लिफ्ट का मेंटनेस नही; मजिस्ट्रेट-जांच होगी – Chhattisgarh News
Breaking News

Lift collapses at Sakthi Power Plant, killing 4 workers | RKM पावर-प्लांट की लिफ्ट गिरी, 4 मजदूरों की मौत: कंपनी के मैनेजर-डायरेक्टर समेत 7 पर केस, 12 साल से लिफ्ट का मेंटनेस नही; मजिस्ट्रेट-जांच होगी – Chhattisgarh News

By adminOctober 9, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 13 61759900168 1759986919
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार (7 अक्टूबर) रात बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर (131 फीट) की ऊंचाई से अचानक गिर गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि

.

मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आर.के.एम. पावर जेनरेशन कंपनी के निदेशकों और जिम्मेदार अधिकारियों समेत 7 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कलेक्टर ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है, लिफ्ट का मेंटनेस पिछले 12 सालों से नहीं हुआ था। हालांकि इसकी जांच की जाएगी।

अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन।

अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन।

मजदूर बोले- 12 साल से लिफ्ट की सर्विसिंग नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों और मजदूरों का कहना है कि यह हादसा अचानक नहीं हुआ है। मजदूरों ने बताया कि लिफ्ट की पिछले लगभग 12 सालों से सर्विसिंग नहीं की गई थी। सेफ्टी बेल्ट, वायर और अन्य उपकरण जर्जर हालत में थे, जिसकी शिकायतें बार-बार की गई थीं, लेकिन प्रबंधन ने कोई सुधार नहीं किया।

हादसे के तुरंत बाद, प्लांट प्रबंधन ने गेट बंद कर मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे संदेह और गहरा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट में अक्सर सुरक्षा नियमों की अनदेखी होती है और छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं, जिन्हें पहले पैसे और प्रभाव के दम पर दबा दिया जाता था।

हादसे में 6 गंभीर घायल हुए थे। जिनका इलाज फिलहाल जारी है।

हादसे में 6 गंभीर घायल हुए थे। जिनका इलाज फिलहाल जारी है।

IG के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में सक्ती पुलिस ने कार्रवाई की है।

आर.के.एम. पावर जेनरेशन कंपनी के निदेशकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने इस पूरे मामले की दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए हैं।

इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

  1. डॉ. अंडल अरमुगम, कंपनी की ओनर/डायरेक्टर
  2. टी.एम. सिंगरवेल, डायरेक्टर
  3. सम्मुख राव, फैक्ट्री मैनेजर
  4. कमलेश अग्रवाल, बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड
  5. नोज राउत, सेफ्टी ऑफिसर म
  6. वेसलीमणि, पी एंड एम मेंटेनेंस अधिकारी
  7. कृष्णा गौरव, लिफ्ट इंजीनियर

कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

वहीं इस पूरे मामले की जांच के लिए सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया।

30 दिनों के अंदर देनी होगी रिपोर्ट

रिपोर्ट में बताया गया कि 7 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे हुई इस हादसे में चार मजदूरों की मौत और छह के घायल होने की सूचना मिली थी। कलेक्टर ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 176(1) के तहत जांच के आदेश जारी करते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी डभरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

जांच अधिकारी को यह पता लगाने का निर्देश दिया गया है कि घटना कब और कैसे हुई, उस समय कौन-कौन मजदूर कार्यरत थे, घटना के तकनीकी या मानवीय कारण क्या थे, और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने उत्पादन शुरू होने से अब तक कितनी बार निरीक्षण किया और क्या उसमें कोई खामियां पाई गई थीं। भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए रोकथाम के उपाय और सुझाव भी मांगे गए हैं।

जांच अधिकारी को 30 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल मृत मजदूरों के परिजन मुआवजे और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि प्लांट प्रबंधन अब तक चुप्पी साधे हुए है।

………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट…4 मजदूरों की मौत:RKM पावर प्लांट में हादसा; 6 गंभीर, मृतक और घायल यूपी, झारखंड के रहने वाले

सक्ती जिले के डभरा स्थित इसी प्लांट में हादसा हुआ था।

सक्ती जिले के डभरा स्थित इसी प्लांट में हादसा हुआ था।

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों को ले जा रही एक लिफ्ट करीब 40 मीटर (131 फीट) की ऊंचाई से अचानक गिर गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Rajnandgaon Grain Warehouse Theft | CCTV Reveals Habitual Offender Arrested

June 5, 2026

राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम का डांस का वीडियो वायरल:गृह ग्राम में शादी समारोह में पारंपरिक लोकगीतों पर स्थानीय लोगों के साथ झूमीं

June 5, 2026

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072856
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1178
Views Last 30 days : 5692
Total views : 96383
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.