Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Life certificate will be made at home in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र: सरकार ने पेंशनरों को दी बड़ी सौगात, मोबाइल ऐप के माध्यम से बना सकेंगे दस्तावेज – Raipur News
Breaking News

Life certificate will be made at home in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र: सरकार ने पेंशनरों को दी बड़ी सौगात, मोबाइल ऐप के माध्यम से बना सकेंगे दस्तावेज – Raipur News

By adminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
images 291677409940 1761812510
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशनरों को राहत और सुविधा की बड़ी सौगात दी है। अब पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

.

comp 11017028782771753846082 5 1761812545

वे अपने घर बैठे ही मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों से यह सुविधा शुरू की गई है।

बुजुर्गों को मिलेगी सुविधा

केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत पेंशनर अपने एंड्रॉइड मोबाइल में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस ऐप डाउनलोड कर चेहरे की पहचान से प्रमाण पत्र बना सकेंगे। यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और उपयोग में आसान है, जिससे बुजुर्गों को घर के आरामदायक माहौल में ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा मिलेगी।

अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा।

अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा।

1 नवंबर से चलेगा अभियान

अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस अवधि में रायगढ़ जिले में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पेंशनर इसका लाभ ले सकें। रायगढ़, खरसिया और एडीबी रायगढ़ सहित जिले के सात स्थानों पर शिविरों में एसबीआई और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टीमें सहयोग देंगी। जिन पेंशनरों को मोबाइल ऐप का उपयोग कठिन लगता है, वे नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।

80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनरों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति

राज्य शासन ने 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पेंशनरों को अक्टूबर से ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनुमति दी है। वहीं जो पेंशनर अस्वस्थ हैं या घर से बाहर नहीं जा सकते, उनके लिए होम विजिट सुविधा भी शुरू की गई है। यह अभियान भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के समन्वय में संचालित होगा। सरकार का उद्देश्य पेंशनरों के जीवन को सरल, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में जीजा ने दोनों सालियों की गोली मार की हत्या, बच्चे से मिलने से रोके जाने पर की फायरिंग

May 7, 2026

रायपुर में मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ के जेवर लूट ले गए बदमाश

May 7, 2026

रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI का छापा, करोड़ों के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069702
Views Today : 5
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 3683
Total views : 90746
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.