Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Lakhs stolen from former corporation officer’s house in Korba | कोरबा में पूर्व निगम अधिकारी के घर लाखों की चोरी: परिवार इलाज कराने गया था, चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, जांच जारी – Korba News
Breaking News

Lakhs stolen from former corporation officer’s house in Korba | कोरबा में पूर्व निगम अधिकारी के घर लाखों की चोरी: परिवार इलाज कराने गया था, चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, जांच जारी – Korba News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e488c1e8 fdb6 46b8 aeab c5beceda514c 1765897715680
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाकघर के पास एक पूर्व निगम अधिकारी के घर लाखों की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया। घटना के संबंध में सिविल लाइन थाने में शि

.

यह वारदात नगर पालिक निगम के पूर्व अधिकारी डॉ. शिरीन लाखे (69 वर्षीय, पिता स्व. एन.ए. लाखे) के आरपी नगर, कोसाबाड़ी स्थित निवास क्रमांक 846 में हुई।

19f8d55b 0d5f 4cfa 883c 27d330c327da 1765897715680

अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और कैश ले भागे

मंगलवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। उन्होंने अलमारी में रखा पुराना सोने का मंगलसूत्र, दो सोने के हार, दो सोने के कड़े, तीन सोने के टॉप्स, करीब 100 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

e2f35b2e e7be 4a7f 9aac 5a8860dcf456 1765897715681

अस्पताल से लौटने पर घर के मेन डोर का ताला टूटा मिला

डॉ. शिरीन लाखे ने थाना सिविल लाइन रामपुर में बताया कि वे अपने परिवार के साथ बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए गए हुए थे। जब वे घर लौटे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर ड्राइंग रूम और बेडरूम के ताले भी टूटे हुए थे और दरवाजे खुले थे।

63413632 13eb 49ac a4cb 89364301df21 1765897715682

सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि वारदात दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच हुई। फुटेज के अनुसार, चोर घर के पीछे के दरवाजे से कूदकर अंदर घुसे और लगभग 15 मिनट में ही चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि डॉ. शिरीन लाखे की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 529
Views Last 7 days : 3175
Views Last 30 days : 9595
Total views : 103537
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.