सूरजपुर जिले की कुदरगढ़ चौकी पुलिस ने जंगल में जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 22,800 रुपए नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर की गई।
.
यह घटना 10 मई 2026 की है। चौकी कुदरगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुदरगढ़ जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की।


पुलिस ने पांच जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा
घेराबंदी के दौरान पुलिस ने पांच जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। इनमें ग्राम सावांरावा निवासी रामस्वरूप सिंह (41 वर्ष) और राजेश सिंह (22 वर्ष), ग्राम इंदरपुर निवासी कन्हैया यादव (27 वर्ष), ग्राम सुंदरपुर निवासी रामबिलास चेरवा (36 वर्ष) और ग्राम कुदरगढ़ निवासी अंगद कुमार देवागन (29 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस ने जुआरियों के पास से और जुआ फड़ से कुल 22,800 रुपए जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी का मार्गदर्शन रहा। चौकी प्रभारी कुदरगढ़ अमरेश सिंह, प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह, आरक्षक अमरेन्द्र दुबे, अनार सिंह, आलम सिंह, नरसिंग यादव, शौकीलाल चौहान और परमेन्द्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
<
