Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Korba police seized 335 tonnes of coal | कोरबा पुलिस ने 335 टन कोयला जब्त किया: 5.76 लाख के कोयले की अवैध हेराफेरी का खुलासा, 5 गिरफ्तार – Korba News
Breaking News

Korba police seized 335 tonnes of coal | कोरबा पुलिस ने 335 टन कोयला जब्त किया: 5.76 लाख के कोयले की अवैध हेराफेरी का खुलासा, 5 गिरफ्तार – Korba News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4d748315 c253 4149 825f 501e51b758df 1765890046596
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के दीपका पुलिस ने 335 टन कोयला बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 5 लाख 76 हजार रुपए बताई जा रही है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अडाणी कंपनी के आफताब आलम ने दीपका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ट्रेलर संचालकों ने पावर जयरामनगर रेलवे साइडिंग के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर गेवरा खदान से पावर प्लांट जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक ले जाए जा रहे 335 टन कोयले को निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचाया।

ea5ac7cf 06ff 4d6d b7c7 3d8762b7219a 1765890046599

इस धारा के तहत की गई कार्रवाई

इसके बजाय कोयले की अवैध रूप से हेराफेरी कर दी गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने धारा 316(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लक्ष्मण कुमार श्रीवास, तुषार खंडे, गोपी किशन सोनझरी, दुर्गेश कुमार साहू और अतीक मेमन शामिल हैं।

फरार आरोपियों जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग वाहनों के माध्यम से अदानी कंपनी में कोयला परिवहन का ठेका लिया था।

3ebcf7bd c1e7 4259 b181 95607f01e6d5 1765890046593

6 ट्रकों का कोयला पहले ही बेचा जा चुका था

दीपका से जयरामनगर जाने के दौरान, उन्होंने मुंशी के साथ मिलीभगत कर कोयले को कहीं और बेच दिया था। उन्होंने बताया कि 6 ट्रकों का कोयला पहले ही बेचा जा चुका था, जबकि 3 ट्रक कोयला लेकर जा रहे थे। कंपनी के आफताब आलम की शिकायत पर कुल 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 528
Views Last 7 days : 3174
Views Last 30 days : 9594
Total views : 103536
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.