Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Korba DSPM Plant Officers Caught With Alcohol
Breaking News

Korba DSPM Plant Officers Caught With Alcohol

By adminApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs241776613175 1776618168
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मौके से बीयर की बोतलें और शराब की बोतल मिली।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी गेस्ट हाउस में DSPM प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर शराब पीते पकड़ाए हैं। उनकी शराब पार्टी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। मौके से बीयर की बोतलें और शर

.

इसी गेस्ट हाउस में बीजेपी नेताओं की मीटिंग थी, तब कार्यकर्ताओं को कमरे में सिगरेट का धुआं भरा दिखा। उन्होंने इसकी सूचना मंत्री लखनलाल देवांगन को दी। मंत्री ने एमपी को कॉल कर अधिकारियों पर कार्रवाई करने कहा है। एमडी ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पाते पकड़े गए।

चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पाते पकड़े गए।

रेस्टहाउस के कमरे से शराब की बोतल और गिलास मिली।

रेस्टहाउस के कमरे से शराब की बोतल और गिलास मिली।

कमरे के अंदर फ्रिज से बीयर की बोतलें और केन बरामद की गई है।

कमरे के अंदर फ्रिज से बीयर की बोतलें और केन बरामद की गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरबा दौरे पर थे, उनसे मिलने के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी VIP गेस्ट हाउस पहुंचे थे।

इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं को गेस्ट हाउस के कमरे से तेज आवाज आने और सिगरेट की गंध आ रही थी। मौके पर DSPM प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर शराब पीते पकड़ाए।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को सूचना दी कि, रेस्टहाउस के वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब पार्टी कर रहे हैं। इस पर लखनलाल देवांगन ने तत्काल कंपनी के एमडी एसके कटियार से कॉल पर बात की।

टेबल पर शराब की बोतल और गिलास पड़ी मिली।

टेबल पर शराब की बोतल और गिलास पड़ी मिली।

अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि एमडी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

फ्रीजर से शराब की बोतलें बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था। बाद में सीएसईबी रेस्टहाउस के किचन के फ्रीजर से कई शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि रेस्टहाउस में इस तरह की गतिविधियां पहले भी होती रही हैं।

……………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

SBI ऑफिस में सर्विस मैनेजर की शराब पार्टी…VIDEO: रायपुर ट्रांसफर होने पर मनाया जश्न, फेयरवेल में दोस्तों संग छलकाए जाम, देर रात तक डांस

comp 611753196074 1776613636

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ऑफिस में रविवार रात को शराब पार्टी की गई। SBI के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर अपने दोस्तों के साथ जाम छलकाते नजर आए। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने वीडियो बना लिया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

रायपुर में हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद:पत्नी की कैंची से हत्या,दादी को टंगिया से काटा;एक केस में 3 को 7-7 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075259
Views Today : 15
Views Last 7 days : 2201
Views Last 30 days : 9860
Total views : 104282
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.