बलरामपुर जिले के रामानुजगंज बाजार में इन दिनों कोहड़ा (कद्दू) का फूल खूब बिक रहा है। यह चमकीला पीला फूल न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है। स्थानीय लोग इसे सेहतमंद विकल्प के तौर पर पसंद कर रहे हैं।
.
ग्राम केवड़ाशिला से प्रतिदिन कोहड़ा फूल बेचने आने वाले बिट्टू मंडल ने बताया कि यह फूल रात में खिलता है और सुबह जब मौसम नम होता है, तो पूरी तरह से खुल जाता है। धूप तेज होने पर यह मुरझाने लगता है, इसलिए इसे सुबह-सुबह ही बाजार में लाया जाता है।


सेहत के लिए फायदेमंद है कुम्हड़े का फूल।
पोषक तत्वों से भरपूर है फूल
इस फूल में विटामिन ए, सी, फोलेट, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व आंखों की रोशनी सुधारने, पाचन तंत्र को मजबूत करने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप का खतरा भी कम होता है।
फूल के पकोड़े भी बनाए जाते है
बिट्टू मंडल के अनुसार, जो लोग एक बार इसके पकौड़े बनाकर खाते हैं, वे दोबारा जरूर खरीदने आते हैं क्योंकि यह बहुत स्वादिष्ट होता है। कई लोग इसके छिलके का उपयोग चावल और चना दाल के साथ मिलाकर भी करते हैं। मुख्य रूप से इसे बेसन में लपेटकर पकौड़ी के रूप में बनाया जाता है, लेकिन इसके सुगंधित फूलों से विभिन्न सूप भी तैयार किए जाते हैं।
<
