Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kharkharia gambling is going on openly in Dhamtari | धमतरी में खुलेआम चल रहा खड़खड़िया जुआ: सांकरा गांव के चौक में वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल – Dhamtari News
Breaking News

Kharkharia gambling is going on openly in Dhamtari | धमतरी में खुलेआम चल रहा खड़खड़िया जुआ: सांकरा गांव के चौक में वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल – Dhamtari News

By adminNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f59bbbe4 49a5 4972 80e7 7360d24d1c07 1761986934093
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा में दिनदहाड़े बीच चौक में खड़खड़िया जुआ खेला जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

.

जानकारी के अनुसार, सांकरा के बस स्टैंड के पास यह जुआ फड़ रोज जमता है। यहां दर्जनों जुआरी इकट्ठा होते हैं और लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है। आसपास के गांवों से भी लोग इस फड़ पर जुआ खेलने पहुंचते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध जुए का खेल लगभग एक महीने से लगातार चल रहा है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की इस चुप्पी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

ad978867 4241 45a0 95e3 8179b7d111f2 1761987063502

चौक में जुआ खेलते दिखे दर्जनों लोग

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों लोग खुलेआम चौक में बैठकर खड़खड़िया खेल रहे हैं और मोटी रकम का लेन-देन हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जुआरियों को पुलिस का कोई डर नहीं है और ऐसा लगता है जैसे उन्हें खुली छूट मिली हुई है। लोगों का यह भी मानना है कि बिना किसी संरक्षण या मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर जुआ फड़ चल पाना संभव नहीं है।

अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो और बढ़ते जनदबाव के बाद सिहावा पुलिस हरकत में आती है या नहीं। क्या सांकरा के जुआ फड़ पर कार्रवाई होगी, या फिर यह खेल यूं ही खुलेआम जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.