2 युवती कोरबा और 1 युवती बिलासपुर की रहने वाली है।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस बुधवार को लापता युवती की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को युवती तो नहीं मिली लेकिन मकान में 3 लड़कियां और युवक संदिग्ध हालत में मिले।
.
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। पकड़ी गईं लड़कियां कोरबा और बिलासपुर की रहने वाली हैं। पकड़े गए युवक-युवती के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की रहने वाली युवती लापता है। बुधवार को उसके रिश्तेदार कवर्धा पहुंचे थे। उन्हें सूचना मिली थी कि लापता युवती घोठिया बायपास रोड स्थित किरण पनागर घर पर है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस को जिस युवती की तलाश थी, वह तो वहां नहीं मिली, लेकिन मकान के भीतर तीन युवतियां और एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया और थाने ले गए। पूछताछ में देह व्यापार का खुलासा हुआ।
लापता युवती की तलाश जारी
थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि अंबिकापुर से कुछ लोग मदद मांगने आए थे, जिनके रिश्तेदारों की युवती गुमशुदा है। उसकी तलाश की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सहयोग के तौर पर घोठिया बायपास स्थित मकान में दबिश दी, तब जाकर मामले का पता चला।

…………………….
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
किराए के मकान में सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस: कमरे में 3 लड़कियां मिली, ओडिशा-बिलासपुर से बुलाई गईं थी, एजेंट-ग्राहक अरेस्ट

देह व्यापार चालने वाला मुख्य आरोपी और ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में केलो विहार कॉलोनी के किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस खुद कस्टमर बनकर एजेंट के पास पहुंची और सेक्स वर्कर की डिमांड की। इस दौरान पता चला कि एजेंट दूसरे प्रदेश और जिले से लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
<
