राजधानी में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल एप्लीकेशन के जरिये युवती को शिकार बनाया गया है। …और पढ़ें

HighLights
- जीवनसाथी एप के जरिए युवती से दोस्ती कर घर पहुंचा आरोपित
- चिकन में नींद की गोली मिलाकर युवती को किया बेहोश
- सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हुआ आरोपित
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल एप्लीकेशन के जरिये युवती को शिकार बनाया गया है। शादी का झांसा देकर युवक ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर मिलने के बहाने उसके घर पहुंचा और खाने में नींद की गोली मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपित घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खम्हारडीह क्षेत्र में रहने वाली युवती की पहचान ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म ‘जीवनसाथी’ एप्लीकेशन के जरिये युवक से हुई थी। आरोपित ने अपना नाम अभिनव सिंह बताया था और खुद को दिल्ली निवासी बताया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर मिलने का प्लान बना। बताया जा रहा है कि आरोपित पंजाब से दिल्ली होते हुए रायपुर पहुंचा था। वह युवती के घर मिलने पहुंचा। दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसी दौरान आरोपित ने चिकन में नींद की गोली मिला दी। खाना खाने के कुछ देर बाद युवती बेहोश हो गई।
<
