राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रत्न सोसाइटी में 22 वर्षीय युवक ने 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। …और पढ़ें

HighLights
- रत्न सोसाइटी में 22 वर्षीय युवक ने 6वीं मंजिल से लगाई छलांग
- अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया
- आत्महत्या सहित सभी पहलुओं की जांच में जुटी पंडरी थाना पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रत्न सोसाइटी में 22 वर्षीय युवक ने 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को विधानसभा रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गौरव जायसवाल (22) के रूप में हुई है। वह इंजीनियरिंग का छात्र था और मूल रूप से बड़ी कोनी, आईटीआई वार्ड नंबर-08, थाना कोनी, बिलासपुर का रहने वाला था। उसके पिता का नाम लक्ष्मण कुमार जायसवाल बताया गया है। जानकारी के अनुसार गौरव अशोका रत्न सोसाइटी के ब्लॉक नंबर-09 में मौजूद था। इसी दौरान वह 6वीं मंजिल से नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कर रही है जांच
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। युवक के मोबाइल, पारिवारिक परिस्थितियों और हालिया गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में 30 फीट ऊंची सीलिंग से गिरा मजदूर, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी
<
