![]()
.
प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी वर्ष के अंतिम महीने में दो दिवसीय मड़ई मेला का आयोजन ग्राम करही बाजार के दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। मड़ई मेला शुक्रवार 12 दिसंबर को प्रारंभ होगा व समापन 13 दिसंबर शनिवार को किया जाएगा।
वहीं यादव समाज के संस्कृति लोक कला परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा मुख्य आकर्षण के केंद्र में आसमानी झूले, ड्रैगन झूला, कार झूला सहित बच्चों के मनोरंजन करने अन्य झूले मेला स्थल में लगना शुरू हो गया है। मड़ई मेला में कुछ दिन बचे है जिसको लेकर दुकान लगाने वाले ग्रामीणों ने अपने स्टालों के लिए उपयुक्त जगह चिन्हांकित करना शुरू कर दिया है। करही बाजार का मड़ई मेला पूरे क्षेत्र में सबसे प्रसिद्ध है जिसमें क्षेत्र सहित दूर दराज के लोग बड़ी की संख्या में परिवार के साथ शामिल होते हैं।
<
