Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Kamal Khunte murder case: All three accused found guilty | कमल खुंटे हत्याकांड, तीनों आरोपी दोषी: दुर्ग कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, पत्नी को खाना खिलाकर लौट रहा था युवक, रास्ते में मार डाला – durg-bhilai News
Breaking News

Kamal Khunte murder case: All three accused found guilty | कमल खुंटे हत्याकांड, तीनों आरोपी दोषी: दुर्ग कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, पत्नी को खाना खिलाकर लौट रहा था युवक, रास्ते में मार डाला – durg-bhilai News

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e7a1da0b 7625 441b 9d6f 7666a61abd8a 1760532302769
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e7a1da0b 7625 441b 9d6f 7666a61abd8a 1760532302769

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कमल खुंटे हत्याकांड में सत्र न्यायालय ने गुरुवार को फैसला सुनाया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अभियुक्तों ने सामान्य आशय से कमल खुंटे की हत्या की और उनके साथी हितेश दे

.

यह घटना 10 अगस्त 2023 की रात की है। ग्राम रामपुर चोराहा निवासी कमल खुंटे अपनी पत्नी को खाना खिलाकर अस्पताल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में अपने घर के सामने उनका तीनों आरोपियों – गौतम कुमार चेलक उर्फ गोलू, गणेश राम चेलक और भीखम चेलक उर्फ टुमन – से विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर चाकू से वार कर ले ली जान

विवाद बढ़ने पर भीखम चेलक ने चाकू से कमल खुंटे पर कई वार किए। इस दौरान गौतम और गणेश ने उसे पकड़ रखा था। इस हमले में कमल खुंटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी हितेश देशलहरे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ धारा 302/34 (हत्या) और 307/34 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान, भीखम चेलक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए कपड़े नदी में फेंक दिए थे

गौतम चेलक ने अपराध के सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े नदी में फेंक दिए थे, जिसके कारण उस पर धारा 201 भी जोड़ी गई।

सत्र न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि आरोपियों का कृत्य गंभीर प्रकृति का है, लेकिन यह “विरल से विरलतम” श्रेणी में नहीं आता, इसलिए मृत्युदंड का प्रावधान नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को उम्रकैद और प्रत्येक पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

गौतम चेलक को धारा 201 के तहत अतिरिक्त तीन वर्ष के सश्रम कारावास का दंड भी दिया गया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। आरोपियों को सजा भुगताने के लिए केंद्रीय कारागार दुर्ग भेजा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

सांसद चिंतामणी महराज ने शुरू किया ‘मोर गाँव-मोर पानी’ अभियान:खेत में गड्ढा खोदकर दिया जल संरक्षण का संदेश,किसानों को 5% मॉडल अपनाने कहा

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074018
Views Today : 1871
Views Last 7 days : 3444
Views Last 30 days : 8109
Total views : 99908
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.