Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jyot Jawara procession of Mandir Mai in Dhamtari | धमतरी में मंदर माई की ज्योत जवारा शोभायात्रा: 200 साल पुरानी परंपरा में 160 ज्योत प्रज्वलित, बारिश में हुआ विसर्जन – Dhamtari News
Breaking News

Jyot Jawara procession of Mandir Mai in Dhamtari | धमतरी में मंदर माई की ज्योत जवारा शोभायात्रा: 200 साल पुरानी परंपरा में 160 ज्योत प्रज्वलित, बारिश में हुआ विसर्जन – Dhamtari News

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9a8d600d 5f05 4a6a aea2 96f6fe8f3026 1759504226796
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी में पीला दशहरा के अवसर पर मंदर माई की ज्योत जवारा शोभायात्रा निकाली गई। दशहरा के दूसरे दिन रात्रि में बरसते पानी के बीच ज्योत जवारा का विसर्जन किया गया। इस दौरान छाते के सहारे ज्योत को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया, जिसमें बड़ी संख्य

.

शुक्रवार शाम को धमतरी शहर के मराठापारा स्थित मां मंदर माई मंदिर से जवारा और कलश की शोभायात्रा पूरी श्रद्धा के साथ शुरू हुई। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर था। मां मंदर माई की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा मराठापारा से होते हुए सदरबाजार रोड, गणेश चौक, रामबाग, बिलाईमाता मंदिर से शीतला मंदिर पहुंची। शीतला मंदिर के महिमा सागर तालाब में कलश और जवारा की पूजा के बाद उनका विसर्जन किया गया।

f4a5cd90 86c9 4f66 9edd 17178f57fa41 1759504226794

शोभायात्रा में जवारा पूजा और सुख-समृद्धि की कामना की

शोभायात्रा के दौरान मराठापारा और अन्य स्थानों पर लोगों ने पूजा की थाल सजाकर जवारा की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। बाना धारण करने वाले युवा आकर्षण का केंद्र रहे, जबकि श्रद्धालु बाजे की धुन पर झूमते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदर माई की पूजा कई सालों से की जा रही है और यह जवारा परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी निभाई जा रही है। दूर-दूर से भक्त मनोकामना ज्योत प्रज्वलित करने आते हैं।

bdbd122f cbd6 4204 9221 e46c13e47da4 1759504226794

मंदर माई मंदिर की 200 वर्ष पुरानी परंपरा

मंदर माई मंदिर के पुजारी ने बताया कि परंपरा के अनुसार, नवरात्र पंचमी के दिन से मनाया जाता है। भक्त मंदिर में मनोकामना ज्योत जलवाते हैं। पांच दिनों तक माता की आराधना के बाद एकादशी के दिन विसर्जन यात्रा निकाली जाती है। यह परंपरा 200 साल से भी अधिक समय से चली आ रही है, और ऐसी मान्यता है कि मां मंदर माई सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

इस यात्रा में सिर पर ज्योत लेकर चल रही एक युवती ने बताया कि वह तीन वर्षों के लिए मन्नत लेकर शीतला मंदिर तक ज्योत ले जाती है। उसने कहा कि ज्योत लेकर चलने में उसे सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

af9dbe4f f74f 4c7d 8309 fb1045b5487c 1759504226796
e236c2be f372 467e abee 1defef2110bd 1759504226795
d4510dc9 22f1 42aa b1f1 9c1657779daf 1759504226796



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.