Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Joint Secretary Rajendra Gupta retired | रिटायर हुए संयुक्त सचिव राजेंद्र गुप्ता: नायब तहसीलदार के रूप में शुरू की थी प्रशासनिक सेवा, रामानुजगंज के रहने वाले हैं – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Joint Secretary Rajendra Gupta retired | रिटायर हुए संयुक्त सचिव राजेंद्र गुप्ता: नायब तहसीलदार के रूप में शुरू की थी प्रशासनिक सेवा, रामानुजगंज के रहने वाले हैं – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
283e1666 60ed 4dcf 8892 ed9bdbb50ae4 1759229272258
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



283e1666 60ed 4dcf 8892 ed9bdbb50ae4 1759229272258

छत्तीसगढ़ शासन में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक-15 निवासी राजेंद्र गुप्ता ने अपनी प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया।

.

उन्होंने अपनी सेवा की शुरुआत नायब तहसीलदार के रूप में की थी। अपनी कड़ी मेहनत और कुशल कार्यशैली के दम पर वे निरंतर पदोन्नति प्राप्त करते हुए संयुक्त सचिव के उच्च पद तक पहुंचे। अपने कार्यकाल में उन्होंने रायगढ़ जिले (वर्तमान जशपुर) से शुरुआत की और तहसीलदार, अनुविभागीय दंडाधिकारी, अपर कलेक्टर, नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त, तथा रायपुर नगर पालिका निगम में अपर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

उन्होंने अपनी कार्यशैली, अनुशासन और जनहित के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। शासन की ओर से उन्हें कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया गया। वे न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि एक मिलनसार, संवेदनशील और व्यवहार-कुशल अधिकारी के रूप में भी पहचाने जाते थे।

प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ राजेंद्र गुप्ता समाज सेवा में भी सक्रिय रहे। उन्होंने कई निर्धन कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान किया और जरूरतमंदों के इलाज के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई। उनकी यह सामाजिक संवेदनशीलता उन्हें आमजन के बीच विशेष सम्मान का पात्र बनाती थी।

उनकी सेवानिवृत्ति पर प्रशासनिक अमले, सहयोगी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भावभीनी विदाई दी। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद और सक्रिय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उनके बचपन के मित्र और नगर पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मचारी अजय गुप्ता ने उनके कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में 44 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में लू जैसे हालात; IMD का येलो अलर्ट जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में मतांतरण कानून पर विवाद, ईसाई समाज ने कड़े दंड प्रावधानों के खिलाफ खटखटाया HC का दरवाजा

April 19, 2026

‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067844
Views Today : 15
Views Last 7 days : 947
Views Last 30 days : 4033
Total views : 88780
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.