Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jharkhand liquor scam: Another case filed against Tuteja-Tripathi-Dhebar | झारखंड शराब घोटाला…टुटेजा-त्रिपाठी-ढेबर के खिलाफ ECIR दर्ज: 38 करोड़ के स्कैम केस में ED करेगी पूछताछ, बयान लेने छत्तीसगढ़ आएंगे अफसर; कोर्ट से मिली मंजूरी – Chhattisgarh News
Breaking News

Jharkhand liquor scam: Another case filed against Tuteja-Tripathi-Dhebar | झारखंड शराब घोटाला…टुटेजा-त्रिपाठी-ढेबर के खिलाफ ECIR दर्ज: 38 करोड़ के स्कैम केस में ED करेगी पूछताछ, बयान लेने छत्तीसगढ़ आएंगे अफसर; कोर्ट से मिली मंजूरी – Chhattisgarh News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2024 04 12t1610176871713430615 3 1172490378 1764864648
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


झारखंड में 38 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मामले में ED ने ACB के दर्ज FIR के आधार पर ECIR (एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज की है। ECIR दर्ज करने के तुरंत बाद ED ने रांची में स्पेशल PMLA कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने आरोपियों से जेल में

.

झारखंड ED की टीम जल्द ही छत्तीसगढ़ आएगी, ताकि अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी और अन्य आरोपियों के बयान दर्ज कर सके। इन्हें छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का मास्टरमाइंड माना जाता है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद कुछ नए खुलासे हो सकते हैं।

शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की 3 तस्वीरें देखिए…

अनिल टुटेजा को ED की टीम ने कोर्ट में पेश किया।

अनिल टुटेजा को ED की टीम ने कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में पेशी के दौरान शराब घोटाले के आरोपियों की तस्वीर।

कोर्ट में पेशी के दौरान शराब घोटाले के आरोपियों की तस्वीर।

निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे और अन्य के खिलाफ ED ने शराब घोटाला मामले में PMLA के तहत केस दर्ज किया है।

निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे और अन्य के खिलाफ ED ने शराब घोटाला मामले में PMLA के तहत केस दर्ज किया है।

अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रांची के अरगोड़ा निवासी विकास सिंह ने झारखंड ACB से शिकायत की थी। विकास सिंह ने आरोप लगाया था कि छत्तीसगढ़ के आबकारी से जुड़े अधिकारियों और व्यवसायियों ने मिलकर शराब घोटाले के जरिए झारखंड सरकार को अरबों रुपए का नुकसान पहुंचाया है।

विकास सिंह की शिकायत पर झारखंड ACB ने स्कैम को लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की थी। जांच के दौरान ACB ने पूर्व आबकारी सचिव विनय चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह से कई बार पूछताछ की। इस दौरान टुटेजा, अनवर और अरुण पति का नाम भी सामने आया।

झारखंड ACB ने पूछताछ में अफसरों से मिले साक्ष्यों के आधार पर सरकार की मंजूरी के बाद नियमित FIR दर्ज की। FIR में विनय चौबे, गजेंद्र सिंह, विनय सिंह समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया। इसके बाद ACB ने विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।

झारखंड ACB ने अब तक इस मामले में 22 लोगों को आरोपी बनाया है। दूसरी ओर ED अब समानांतर रूप से मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की गहराई से जांच करेगी। माना जा रहा है कि ईडी की पूछताछ से कई बड़े वित्तीय लेनदेन और नए कनेक्शन सामने आ सकते हैं, जिससे घोटाले की परतें और खुलेंगी।

comp 1 2917493601031751648622175199789417520174031 1764864815

छत्तीसगढ़ में भी हुआ 3200 करोड़ का शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में सिंडिकेट बनाकर स्कैम किया गया।

ED के मुताबिक IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। स्कैम केस में इनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।

image 2025 12 04t2139139741764864918 1764912554

अब पढ़िए शराब घोटाला केस में किसकी क्या भूमिका थी ?

image 2025 12 04t2139202001764864928 1764912583

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में नेता-मंत्री और अधिकारियों में किसे कितना पैसा मिला ?

image 2025 12 04t213828377 1764864856

अब जानिए किस अधिकारी को शराब घोटाले से कितना पैसा ?

image 2025 12 04t213842666 1764864865

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के पैसों को किसने कहां निवेश किया ?

image 2025 12 04t213902543 1764864904

………………………..

शराब घोटाला…चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के बेटे के खिलाफ ED का एक्शन; 364 प्लॉट अटैच

चैतन्य बघेल की तस्वीर पुरानी पेशी के दौरान की है।

चैतन्य बघेल की तस्वीर पुरानी पेशी के दौरान की है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी का खुलासा:60 हजार के जेवर बरामद, शिकायत के कुछ घंटों के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074030
Views Today : 2034
Views Last 7 days : 3607
Views Last 30 days : 8272
Total views : 100071
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.