पिस्टल दिखाकर सराफा व्यापारी से लूट हुई है।
छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिला मुख्यालय में स्थिति एक ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहनों की लूट हुई है। 2 नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी को पिस्टल दिखाई और फिर आभूषण लूट लिए। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। लूट की ये पूरी वारदात
.
जानकारी के मुताबिक, मुख्य शहर में स्थित दुर्गा ज्वेलरी शॉप में वारदात हुई है। गुरुवार 4 दिसंबर की रात अचानक 2 नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुस गए। उन्होंने पिस्टल निकालकर सराफा व्यापारी पर तान दी। दूसरे युवक ने सारे आभूषण को अपने पास रखे एक बैग में डाल दिया। जिसके बाद दोनों मौके से फरार होने की कोशिश किए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खुद SP भी मौके पर पहुंच स्थिति जाने।
जैसे ही लुटेरे शॉप से बाहर भागे तो व्यापारी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया। दोनों आरोपी दौड़ने लगे। लोगों की भीड़ ने भी दौड़ाकर एकएक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया था। जो भागा उसके पास पिस्टल थी। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
बॉर्डर सील किया गया
जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई। वहीं देर रात दूसरे युवक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। जिस युवक को लोगों ने पकड़ा था उसे भी पुलिस के सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। सुकमा SP किरण चव्हाण भी वारदात वाली जगह पहुंचे थे।

रात में बॉर्डर इलाके को सील किया गया था।
आज पुलिस कर सकती है खुलासा
वहीं आज SP प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा कर सकते हैं। शहर के बीच जिस ज्वेलरी शॉप पर वारदात हुई है उसके ठीक सामने पुराना SP कार्यालय है। इसी परिसर में SDOP बैठते हैं, सायबर और नक्सल सेल है, जबकि करीब 50 मीटर की दूसरी पर अजाक थाना भी है।
<
