Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jashpur police seized 30 quintals of illegal paddy | जशपुर पुलिस ने 30 क्विंटल अवैध धान पकड़ा: ओडिशा से छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश नाकाम, जिले में अब तक 1899 क्विंटल अवैध धान जब्त – Jashpur News
Breaking News

Jashpur police seized 30 quintals of illegal paddy | जशपुर पुलिस ने 30 क्विंटल अवैध धान पकड़ा: ओडिशा से छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश नाकाम, जिले में अब तक 1899 क्विंटल अवैध धान जब्त – Jashpur News

By adminDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
879fd819 5547 493b b365 ad5b501cfb07 1766983777946
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



879fd819 5547 493b b365 ad5b501cfb07 1766983777946

जशपुर पुलिस ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ में खपाने लाए गए 30 क्विंटल अवैध धान समेत एक पिकअप जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 69 हजार रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच की गई है।

.

पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 दिसंबर 2025 की शाम करीब 08:30 बजे हुई। चौकी दोकड़ा पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि, एक सफेद रंग की पिकअप (क्रमांक OD-16-P-3960) में भारी मात्रा में धान लोड है। जिसे ओडिशा से ग्रामीण रास्तों के जरिए बांसबहार–बंदरचुआ की ओर ले जाया जा रहा है।

70 बोरियों में 30 क्विंटल धान बरामद

सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी दोकड़ा पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। ग्राम बांसबहार चौक के पास संदिग्ध पिकअप को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में 70 बोरियों में कुल 30 क्विंटल धान लोड पाया गया।

पुलिस पूछताछ में पिकअप ड्राइवर ने अपना नाम नरेंद्र गुप्ता (36) निवासी ग्राम कुंजारा–नीम टोली थाना कुनकुरी बताया। ड्राइवर ने धान को अपना निजी बताया, लेकिन जब पुलिस ने धान से संबंधित वैध दस्तावेज या मंडी टोकन की मांग की, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए मामले को जिला प्रशासन को सौंप दिया है।

अब तक 1899 क्विंटल अवैध धान जब्त

जशपुर पुलिस अब तक अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ट्रक, 21 पिकअप और 2 ट्रैक्टर से कुल 1,899 क्विंटल धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा चुकी है। इनमें थाना लोदाम, सिटी कोतवाली जशपुर, बागबहार, पंडरापाठ, दुलदुला, तपकरा, कुनकुरी, कोल्हेनझरिया, ऊपर कछार सहित कई थाने और चौकी क्षेत्रों की कार्रवाइयां शामिल हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, दोकड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से धान परिवहन करते एक पिकअप से 30 क्विंटल धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा गया है। जशपुर पुलिस अवैध धान परिवहन पर लगातार नजर बनाए हुए है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

बॉर्डर पर चल रही चेकिंग

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू है, जिसे देखते हुए सरहदी राज्यों और जिले के भीतर से धान बिचौलियों ने अवैध रूप से मंडियों में खपाने की कोशिशें की जा रही है। जिसे रोकने पुलिस-प्रशासन ने सरहदी रास्तों पर नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की निरंतर चेकिंग और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076419
Views Today : 260
Views Last 7 days : 3670
Views Last 30 days : 11475
Total views : 106475
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.