मुंगेली में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 8 ठेकेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
.
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने इन फर्मों के अनुबंध रद्द करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनहितकारी योजनाओं और गतिविधियों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

काम में रुचि नहीं लेने वाले ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता कुन्दन राना ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। कुछ ठेकेदार काम में रुचि नहीं ले रहे थे, जबकि कुछ अन्य बहुत धीमी गति से काम कर रहे थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पहले सभी संबंधित ठेकेदारों को नोटिस और चेतावनी जारी की गई थी। नोटिस मिलने के बाद कुछ ठेकेदारों ने अपने काम में सुधार किया, लेकिन कुछ फर्मों ने गंभीरता नहीं दिखाई।
इन फर्मों द्वारा लगातार उदासीनता और धीमी प्रगति के कारण, कलेक्टर के निर्देश पर उनके अनुबंध रद्द करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
<
