जाम को हटाने के लिए हाईड्रा से पलटे हुए वाहन को किनारे करने की कोशिश की गई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक लोहा लोड ट्रैलर वाहन के पलटने से लंबा जाम लग गया। फुठामुड़ा घाटी के रास्ते में गड्ढे की वजह से घटना हुई। जिसके बाद इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
.
घरघोड़ा से लैलूंगा के बीच फुठामुड़ा घाटी है, जहां रविवार की देर रात लैलूंगा की ओर जा रही लोहा लोड ट्रैलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन पूरा रोड लोगों के आने-जाने के लिए बंद हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर गड्ढे की वजह से वाहन पलट गई।
इसके बाद सुबह जब लोगों का आवागमन इस रोड पर शुरू हुआ, तो जाम लगने लगा। दोनों ओर छोटी-बड़ी वाहनों की कतार लग गई। रायगढ़ से लैलूंगा, जशपुर और झारखंड के लिए बसे भी चलती है।
ऐसे में पूर्णागिरी समेत कई बसे और अन्य चार पहिया वाहनों भी इस जाम में फंस गई। रायगढ़ से जशपुर-झारखंड की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो गया।

लोहा लोड ट्रैलर के पलटने से रास्ते में जाम लग गया
नहीं सुधर सकी व्यवस्था बताया जा रहा है कि बाद में वाहन मालिक के द्वारा हाईड्रा मंगवाकर वाहन को उठाने का प्रयास किया गया और किसी तरह पलटे वाहन को कुछ साइड किया गया, लेकिन पूरी तरह से व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। अब भी इस रोड पर लोग परेशान हैं।

रास्ते में ट्रैलर के पलटने से बस और कई चार पहिया वाहन जाम में फंस गए
दो थाना के बीच में घाटी फुटामुड़ा घाटी घरघोड़ा और लैलूंगा थाना क्षेत्र के बीच में है। ऐसे में दोनों ही थाना में इसकी कोई जानकारी नहीं दिए जाने की बात कही जा रही है। इससे पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची और अब भी इस रोड पर आने-जाने के लिए लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ रहा है।
<
