Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Investigation team formed in Pota Cabin student death case | पोटाकेबिन छात्रा मौत मामले में जांच टीम गठित: कांग्रेस ने 7 सदस्यीय की टीम बनाई, इलाज में लापरवाही-प्रशासनिक स्तर पर चूक की जांच करेगी – Bijapur News
Breaking News

Investigation team formed in Pota Cabin student death case | पोटाकेबिन छात्रा मौत मामले में जांच टीम गठित: कांग्रेस ने 7 सदस्यीय की टीम बनाई, इलाज में लापरवाही-प्रशासनिक स्तर पर चूक की जांच करेगी – Bijapur News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 26 1765880393
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बीजापुर जिले के आवापल्ली स्थित पोटाकेबिन चिंताकोंटा में अध्ययनरत छात्रा मनीषा सेमला की मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 7 सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है।

.

इस जांच दल की जिम्मेदारी कमलेश कारम, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत को संयोजक के रूप में सौंपी गई है। समिति छात्रा की मौत के कारणों, उपचार में संभावित लापरवाही और प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक की जांच करेगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस घटना ने पोटा केबिन आश्रम व्यवस्था और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी पोटा केबिन में अव्यवस्थाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।

9B425AE2 C6A9 4047 87BC DCF062ED4CBB 1765878455087

इलाज में लापरवाही का आरोप

जांच दल में संयोजक कमलेश कारम (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत), सोनू पोटाम (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बीजापुर), मनोज अवलम (सदस्य, जनपद पंचायत), अनिता तेलम (सदस्य, जनपद पंचायत), सरस्वती वासम (सदस्य, जनपद पंचायत), रत्ना सोढ़ी (वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री) और राजेश वासम (वरिष्ठ कांग्रेसी) शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि यदि छात्रा को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा मिलती, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। जांच दल जल्द ही पोटा केबिन पहुंचकर संबंधित अधिकारियों, आश्रम प्रबंधन और परिजनों से बातचीत कर आवश्यक तथ्य जुटाएगा।

जिला अस्पताल पहुंचने से पहले हुई थी मौत

दरअसल, सोमवार को आवापल्ली स्थित पोटाकेबिन आश्रम में अध्ययनरत छठवीं कक्षा की छात्रा मनीषा सेमला की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले आवापल्ली अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075060
Views Today : 433
Views Last 7 days : 3079
Views Last 30 days : 9499
Total views : 103441
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.